फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miss World 2025: नंदिनी गुप्ता ही नहीं, मिस वर्ल्ड में भारत की ओर इन मॉडल्स ने भी बहुत करीब आकर हारी बाजी

Mon, 02 Jun 2025 11:43 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Miss World 2025: मिस वर्ल्ड 2025 में नंदिनी गुप्ता भारत को जीत दिलाने से मात्र कुछ कदम से दूर रह गई और भारत इस बार विजेता बनने से चूक गया। जानिए मिस वर्ल्ड में भारत खिताब जीतने से कब-कब बहुत करीब से चूका।
 
विज्ञापन
1 of 5
नंदिनी गुप्ता और सुमन राव - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते 31 मई 2025 को हैदराबाद के हाईटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता की विजेता थाईलैंड मूल की 21 वर्षीय मॉडल ओपल सुचाता चुआंगसरी बनीं और उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा। इस बार भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा। भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम 8 की सूची में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई। इस वजह से भारत विजेता बनते-बनते रह गया। आज जानेंगे कि नंदिनी गुप्ता के अलावा अभी तक मिस वर्ल्ड में किन भारतीय मॉडल्स ने बहुत करीब जाकर हारी प्रतियोगिता।

विज्ञापन

2 of 5
सुमन राव - फोटो : इंस्टाग्राम- @sumanratanrao

सुमन राव
साल 2019 में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही सुमन राव टॉप 3 तक पहुंची थी, लेकिन विजेता बनने से चूक गईं थीं। वो द्वितीय रनर-अप रही थीं। इसके अलावा आपको बतात चलें कि सुमन राव फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता रह चुकी हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Binita Chetry: भारत की बेटी ने ‘ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट' में लहराया परचम, बनीं सेकंड रनर अप, असम सीएम ने दी बधाई

विज्ञापन

3 of 5
प्रियदर्शिनी चटर्जी - फोटो : यूट्यूब

प्रियदर्शिनी चटर्जी
प्रियदर्शिनी चटर्जी ने साल 2016 में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था। वह मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली पूर्वोत्तर भारतीय थीं। हालांकि, वो टॉप 20 में जगह बनाने के बाद आगे नहीं बढ़ सकी और भारत ताज पहनने से चूक गया था।

4 of 5
कोयल राणा - फोटो : इंस्टाग्राम- @koyalrana

कोयल राणा
साल 2014 में आयोजित हुए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में कोयल राणा ने भारत की ओर से प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि, कोयल राणा जबरदस्त टक्कर देने के बावजूद टॉप 10 में जगह बनाने के बाद बाहर हो गईं थीं, जिससे भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

पूजा चोपड़ा 
पूजा चोपड़ा एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री हैं, जो साल 2009 में भारत की ओर से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का हिस्सा थीं। उस साल भी भारत की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा था और भारत खिताब जीतने से चूक गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें