Sunita Williams: भारतीय मूल की वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स नौ महीने बाद अंतरिक्ष से पृथ्वी पर लौट आई हैं। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें अंतरिक्ष की दुनिया दिखाई है।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर हाल ही में अंतरिक्ष से धरती पर वापस लौटे हैं। ये दोनों बीते साल जून में महज आठ दिनों के लिए अंतरिक्ष में गए थे लेकिन वह नौ महीने बाद धरती पर वापस आए। दरअसल जो यान उन्हें धरती पर वापस लाने वाला था वह खराब हो गया था। ऐसे मौके पर हम आपको उन भारतीय फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें अंतरिक्ष के बारे में दिखाया गया है।
कोई मिल गया
'कोई मिल गया' फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म में ऋतिर रोशन और प्रीति जिंटा थीं। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म में अंतरिक्ष से आए एलियन को दिखाया गया था। 'कृष', और 'कृष 3' इसी की अगली कड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कार्गो
- फोटो : फोटो- यूट्यूब से
कार्गो
'कार्गो' फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मेसी और श्वेता त्रिपाठी अहम किरदार में थे। फिल्म में अंतरिक्ष के बारे में दिखाया गया है। फिल्म में एक खास जहाज के बारे में दिखाया गया है। इसमें मरने के बाद दोबारा जिंदा होने की कहानी दिखाई गई है।
आर माधवन, रॉकेट्री का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रॉकेट्री
'रॉकेट्री' फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आर. माधवन ने लिखा था और इसका निर्देशन किया था। यह फिल्म अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक नांबी नारायण की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में भी अतंरिक्ष की झलक दिखाई गई है।