विक्की कौशल और टाइगर श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद इसके निर्देशक आदित्य धर ने अभिनेता विक्की कौशल को लेकर फिल्म ‘अश्वत्थामा’ की योजना बनाई थी। इस पर काम भी शुरू हो गया था। लेकिन, कई महीने के काम के बाद इसके निर्माता को ये समझ आया कि जितना खर्च फिल्म के मुख्य सितारों पर नहीं हो रहा है, उससे ज्यादा खर्च इस फिल्म में अन्य चीजों पर करना पड़ेगा। उन्होंने सही समय पर सही फैसला किया और ये फिल्म बंद कर दी। टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘स्क्रू ढीला’ भी इसके निर्माता करण जौहर ने बजट की वजह से बंद की। टाइगर की एक और फिल्म जो उनकी फिल्मों ‘गणपत’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के निर्माता बनाने वाले थे, वह भी बंद हो चुकी है।