फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Roy Kapur: अनन्या से ब्रेकअप की खबरों पर आदित्य ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कौन क्या बोल रहा है इससे मुझे..

Sun, 02 Jun 2024 11:57 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य रॉय कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है। सोशल मीडिया पर लगातार अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप की वजहों को यूजर्स जानने की कोशिश में जुटे रहते हैं। ऐसे में अभिनेता ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी और रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बातें करते हुए क्या कुछ कहा है आइए आपको बताते हैं --
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य रॉय कपूर अपनी जिंदगी को अपने तक रखने में विश्वास करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने कहा, 'सोशल मीडिया पर कौन मेरे बारे क्या बोल रहा है या क्या लिख रहा है इस बात पर मैं ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। मैं जिंदगी में सकारत्मक चीजों पर फोकस करना चाहता हूं'। 
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
'आशिकी 2' स्टार आदित्य रॉय कपूर आगे कहते हैं, 'मैं अपनी बातों को अपने तक रखता हूं। मैं हमेशा से ऐसा ही हूं। मैं निजी जिंदगी में भी शांत किस्म का इंसान हूं। मैं नहीं चाहता हूं मेरी जिंदगी के बारे में हर बात हर किसी को पता हो। मैं बेहद प्राइवेट इंसान हूं'। 

4 of 5
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य रॉय कपूर अपने रिलेशनशिप के बारे में कोई भी बात करना पसंद नहीं करते हैं। अभिनेता इस विषय पर बात करते हुए कहा,'लोगों को जो बोलना है बोलते रहें। वे क्या बोल रहे हैं या क्या लिख रहे हैं मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। उन्हें जो सोचना हैं वे वही सोचे, मैं अपनी शांति को भंग नहीं करना चाहता हूं'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इस साल मार्च में अलग हो गए हैं। दोनों अलगाव के बावजूद एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण भावना रखने की कोशिश कर रहे हैं। वे इस स्थिति से परिपक्वता से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अनन्या अपने दोस्तों के साथ समय बिता कर खुद को बहलाने की कोशिश कर रही हैं। इन दिनों वे अनंत अंबानी के प्रीवेडिंग कार्यक्रम में शामिल हों के लिए इटली में हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें