Indian Animated Movies List: आज हम आपको भारतीय एनिमेटेड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एनिमेशन की दुनिया में अहम योगदान दिया है। आइए देखते हैं लिस्ट…
एनिमेशन फिल्में सभी को पसंद है। यह बच्चों और बड़ों दोनों को ही लुभाती हैं। हाल ही में ‘महावतार नरसिम्हा’ का ‘इफ्फी 2024’ में प्रीमियर हुआ। इस दौरान इसके निर्माताओं ने बताया कि यह फिल्म भारतीय एनिमेशन की दुनिया में क्रांति साबित होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि फिल्म प्राचीन ग्रंथों -पुराणों की कथाओं पर आधारित है। आइए आज जानते हैं उन भारतीय एनिमेशन फिल्मों के बारे में जो ‘महावतार नरसिम्हा’ से पहले तहलका मचा चुकी हैं।
विज्ञापन
2 of 5
दिल्ली सफारी
- फोटो : यूट्यूब
दिल्ली सफारी
‘दिल्ली सफारी’ निखिल आडवाणी की 3डी एनिमेटेड कॉमेडी फीचर फिल्म है। इसे अक्टूबर 2012 में भारत में रिलीज किया गया था। यह दिल्ली की यात्रा पर निकले पांच जानवरों और पक्षियों की कहानी है। इसमें अक्षय खन्ना, बोमन ईरानी और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में हैं। इसे चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। यह एक मजेदार और मनोरंजक फिल्म है। Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा कभी नहीं बन सकती मां, डॉक्टर ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी ये चेतावनी
विज्ञापन
3 of 5
अर्जुन: द वॉरिअर प्रिंस
- फोटो : यूट्यूब
अर्जुन: द वॉरिअर प्रिंस
‘अर्जुन: द वॉरिअर प्रिंस’ का निर्देशन अर्नब चौधरी ने किया है। यह एक 2डी एनिमेशन मूवी है। इसे यूटीवी मोशन पिक्चर्स और वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है। यह फिल्म महाभारत काल के नायक अर्जुन के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन के जीवन की सभी घटनाओं, क्रियाओं और रोमांच को दिखाया गया है। इसने 2013 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय एनिमेशन फीचर फिल्म का अवार्ड जीता था।
4 of 5
चार साहिबजादे
- फोटो : यूट्यूब
चार साहिबजादे
‘चार साहिबजादे’ सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के बेटों द्वारा दिए गए बलिदनों पर आधारित हैं। यह हैरी बावेजा की पंजाबी 3डी कंप्यूटर एनिमेटेड ड्रामा फिल्म है। फिल्म का वर्णन ओम पुरी ने किया है। यह हिंदी और अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज हुई थी।
कोचादियां
‘कोचादियां’ एक तमिल ऐतिहासिक कथा है। इसे भारत की सर्वश्रेष्ठ भारतीय एनिमेटेड मूवी के रूप में जाना जाता है। हिंदी में इसे अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है और तमिल में रजनीकांत ने। संगीतकार ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया है। यह फिल्म भारत की पहली फोटोरियलिस्टिक मोशन फिल्म है। Chunky Panday: जब एक शादी में नामी कलाकार को देखकर चंकी ने तय किया, वह भी बनेंगे अभिनेता