फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ikkis Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'इक्कीस'? जानिए धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का 5वें दिन का कलेक्शन

Mon, 05 Jan 2026 08:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis Monday Collection: रिलीज के बाद फिल्म 'इक्कीस' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। अब इस फिल्म की कमाई घटने लगी है। आइए जानते हैं इसने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
नए साल के मौके पर फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई। इसे पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जाना था, हालांकि किसी वजह से इसे बढ़ा कर एक जनवरी को रिलीज किया गया। शुरुआत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। हालांकि अब इसकी कमाई घटने लगी है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया
'इक्कीस' का सोमवार का कलेक्शन
पहले दिन 'इक्कीस' ने बॉक्स ऑफिस पर 07 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। तीसरे दिन वीकएंड पर इसकी कमाई बढ़ी और इसने 4.65 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को इसने 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। आज सोमवार को खबर लिखे जाने तक इसने महज 80 लाख रुपये की कमाई की।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'इक्कीस' - फोटो : X
औसत है फिल्म की कमाई
पांच दिनों में 'इक्कीस' ने कुल 20.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'इक्कीस' का बजट 60 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म की कमाई कम बताई जा रही है। फिल्म 'इक्कीस' के कलेक्शन के कम होने की वजह 'धुरंधर' की ज्यादा कमाई को बताया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: 'हमारा पड़ोसी मुल्क बिल्कुल भी विश्वसनीय नहीं…’, वायरल हुआ फिल्म 'इक्कीस' का डिस्क्लेमर; यूजर्स ने किए कमेंट

4 of 5
फिल्म इक्कीस - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
'धुरंधर' के आगे कमजोर 'इक्कीस'
5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आज 32वें दिन इसने 2.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह कमाई सोमवार को 'इक्कीस' की कमाई से कई गुना ज्यादा है। अब तक 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 774.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगस्त्य नंदा इक्कीस फिल्म में - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
असरानी और धर्मेंद्र की दिखी झलक
ख्याल रहे कि फिल्म 'इक्कीस' से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म से सिमर भाटिया ने भी बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र ने भी इसमें अभिनय किया है। यह धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। इसके अलावा 'इक्कीस' में दिवंगत अभिनेता असरानी की भी झलक दिखी है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें