फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ikkis Collection: गुरुवार को 'इक्कीस' की कमाई में आया मामूली उछाल, जानें फिल्म का आठवें दिन का कलेक्शन

Thu, 08 Jan 2026 10:36 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ikkis Box Office Collection: फिल्म 'इक्कीस' की रिलीज का आज आठवां दिन है। गुरुवार को इसकी कमाई में मामूली उछाल आया है। आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन।
विज्ञापन
1 of 5
अगस्त्य नंदा - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर' का बोल बाला है। शुरुआत से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। ऐसे में एक जनवरी को अगस्त्य नंदा की अदाकारी वाली फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हुई। 'धुरंधर' के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से अपनी कमाई जारी रखी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने गुरुवार को कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार का कलेक्शन
आठवें दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म 'इक्कीस' ने बॉक्स ऑफिस पर 1.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बुधवार को इसकी कमाई 1.15 करोड़ रुपये रही थी। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 7 करोड़ रुपये से खाता खोला था। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 25.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'इक्कीस' धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम
'धुरंधर' की वजह से घटी कमाई
जानकार मानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'इक्कीस' को 'धुरंधर' की वजह से नुकसान हुआ है। 'धुरंधर' की रिलीज का आज 35वां दिन है। आज फिल्म ने 3.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह कलेक्शन 'इक्कीस' की आज की कमाई से काफी ज्यादा है। 'धुरंधर' का अब तक का टोटल कलेक्शन 789.58 करोड़ रुपये हो गया है।

यह खबर भी पढ़ें: Shukla Kumar Died: राजेंद्रकुमार की पत्नी और कुमार गौरव की मां शुक्ला कुमार का निधन, लाइमलाइट से रहती थीं दूर

4 of 5
इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया
'इक्कीस' की स्टारकास्ट
फिल्म 'इक्कीस' का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इसमें अगस्त्य नंदा, धर्मेंद्र, सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, राहुल देव, विवान शाह, दीपक डोब्रियाल और असरानी ने अभिनय किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इक्कीस का फाइनल ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'इक्कीस' के बारे में
फिल्म 'इक्कीस' एक वॉर ड्रामा है। यह लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है। अरुण खेत्रपाल 21 साल की उम्र में अपने देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें