टॉम क्रूज
- फोटो : एक्स@TomCruise
फिल्म बनाना नहीं छोड़ेंगे टॉम क्रूज
टॉम क्रूज ने मीडिया से कहा 'मैंने कहा था कि मैं 80 की उम्र तक फिल्में बनाता रहूंगा। असल में मैं 100 की उम्र तक फिल्में बनाऊंगा। मैं कभी नहीं रुकूंगा। मैं एक्शन करना कभी नहीं छोड़ूंगा, मैं ड्रामा, कॉमेडी फिल्में करना कभी नहीं छोड़ूंगा। मैं उत्साहित हूं।'
क्रूज ने कहा 'मैं बहुत किस्मत वाला हूं कि मैं ऐसी फिल्में बना पाता हूं, और मुझे फिल्में बनाना बहुत पसंद है।'