फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2 Day 5 Box Office Collection: सोमवार आते ही 'वॉर 2' की रफ्तार पड़ी धीमी, 200 करोड़ से इतने कदम दूर

Mon, 18 Aug 2025 09:41 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

War 2 Box Office Collection Report: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को भारत में खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पांचवे दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया है, चलिए आपको बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
वॉर 2 - फोटो : एक्स
यशराज फिल्म्स की एक्शन फ्रेंचाइजी 'वॉर' की सीक्वल 'वॉर 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही जबरदस्त शुरुआत की थी। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया, लेकिन अब फिल्म की कमाई के आंकड़ों में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल रही है। पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं और यह साफ हो गया है कि फिल्म को अब दूसरे हफ्ते तक टिके रहने के लिए कंटेंट के दम पर खेलना होगा।
विज्ञापन

2 of 7
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
पहले चार दिन में धमाकेदार कमाई
14 अगस्त को रिलीज हुई इस बिग बजट फिल्म ने अपने शुरुआती चार दिनों में ही 174 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया था। ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 52 करोड़ की शानदार कमाई की थी, जिसमें तेलुगु बेल्ट से 22.75 करोड़ और हिंदी से 29 करोड़ की हिस्सेदारी रही।

दूसरे दिन, शुक्रवार को फिल्म ने 57.35 करोड़ का और जोड़ा और जन्माष्टमी के खास दिन यानी शनिवार को भी दर्शकों की भीड़ उमड़ी, हालांकि कमाई थोड़ी घटकर 33.25 करोड़ रही। रविवार को फिल्म ने फिर से लगभग उसी स्तर की कमाई करते हुए 32.15 करोड़ का बिजनेस किया।

 
विज्ञापन

3 of 7
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार की मंदी से नहीं बच पाई फिल्म
हफ्ते के पहले वीक डे यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ा अंतर देखने को मिला। पांचवें दिन का कुल नेट कलेक्शन 6.66 करोड़ रुपये रहा। इसमें हिंदी, तेलुगु और तमिल तीनों भाषाओं की हिस्सेदारी शामिल है। इस गिरावट को स्वाभाविक माना जा सकता है, लेकिन यह संकेत भी है कि फिल्म को अब मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें: Coolie Day 5 Box Office Collection: पांचवें दिन भी 'वॉर 2' से आगे रही 'कुली', 200 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

 

4 of 7
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : X
कुल कमाई 181 करोड़ के पार
पांच दिनों में 'वॉर 2' ने भारत में कुल 181.41 करोड़ की नेट कमाई कर ली है। हालांकि यह आंकड़ा प्रभावशाली है, लेकिन जिस तरह की उम्मीदें इस फिल्म से जुड़ी थीं, खासकर 300 करोड़ के मेगा बजट को देखते हुए, उसे पार करना अब फिल्म के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
 
विज्ञापन

5 of 7
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार कास्ट बनी फिल्म की पहचान
फिल्म को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है और यह यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। ऋतिक रोशन जहां अपने एक्शन अवतार में दमदार नजर आए हैं, वहीं साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की है। उनके साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और आशुतोष राणा जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
रजनीकांत की 'कुली' से सीधी टक्कर
जहां एक तरफ वॉर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, वहीं रजनीकांत की फिल्म कुली ने इस एक्शन ड्रामा के सामने कड़ी टक्कर दी है। दक्षिण भारत के बाजार में कुली का दबदबा नजर आ रहा है, जिससे वॉर 2 की तेलुगु और तमिल कमाई पर असर पड़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म 'वॉर 2' - फोटो : X
क्या टिक पाएगी 'वॉर 2'?
फिल्म को पहले हफ्ते में 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन सोमवार की गिरावट ने इन संभावनाओं को थोड़ा धीमा कर दिया है। अब सबकी नजरें मंगलवार और बुधवार के आंकड़ों पर टिकी हैं। अगर यह फिल्म हफ्ते भर में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है, तो यह यशराज की एक और बड़ी हिट साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें