फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5 Trailer: ‘हाउसफुल 5’ ही नहीं इन फिल्मों के ट्रेलर भी रहे लंबे; सबसे लंबा ट्रेलर पौने पांच मिनट का

Tue, 27 May 2025 07:19 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Longest Movie Trailers: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 3 मिनट 53 सेकंड के इस ट्रेलर से जबरदस्त कॉमेडी और एटंरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। इस फिल्म से पहले भी कई ऐसी फिल्में रही हैं जिनके ट्रेलर काफी लंबे रहे हैं। 

विज्ञापन
1 of 6
हाउसफुल 5 ट्रेलर - फोटो : IMDb

बॉलीवुड के सबसे बड़े कॉमिक फ्रेंचाइजी में से एक 'हाउसफुल' की पांचवीं फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हुआ और इसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया। अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 53 सेकेंड लंबा है।

हाउसफुल 5 का ट्रेलर 
फिल्म के ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा, और मल्टीस्टार कास्ट का बेजोड़ मेल दिखाया गया है। ह्यूमर और सिचुएशनल कॉमेडी से भरपूर यह ट्रेलर एक बार फिर दर्शकों को हंसाने में सफल होता हुआ नजर आ रहा है। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों को निराश नहीं किया है। ट्रेलर की लंबाई को लेकर बॉलीवुड में बीते कुछ समय में खासा ट्रेंड देखने को मिला है। कई फिल्में अपने ट्रेलर की लंबाई को लेकर सुर्खियों में रही हैं। आइए जानते हैं किन फिल्मों ने ट्रेलर की इस रेस में अपना नाम दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

2 of 6
सिंघम अगेन - फोटो : IMDb

सिंघम अगेन 
अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'सिंघम' की सबसे नई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर अब तक का सबसे लंबा ट्रेलर माना जाता है। 4 मिनट 45 सेकंड के इस ट्रेलर में दमदार एक्शन, देशभक्ति और रोहित शेट्टी स्टाइल के धमाके भरपूर देखने को मिले। कॉप यूनिवर्स पर बनी इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला। 

विज्ञापन

3 of 6
एनिमल - फोटो : IMDb

एनिमल
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ का ट्रेलर 3 मिनट 33 सेकंड लंबा था। इसमें पिता-पुत्र के रिश्तों की गहराई को दिखाया गया था। साथ ही फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स भी थे। यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और रणबीर की ट्रांसफॉर्मेशन ने लोगों को खासा प्रभावित किया।

4 of 6
सिकंदर - फोटो : IMDb

सिकंदर 
सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘सिकंदर’ का ट्रेलर 3 मिनट 38 सेकंड का था। भले ही फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले हों, लेकिन सिर्फ भारत में ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। ट्रेलर में सलमान का दमदार अंदाज और कुछ थ्रिलिंग एक्शन सीन नजर आए, जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

विज्ञापन

5 of 6
इमरजेंसी - फोटो : IMDb

इमरजेंसी 
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का ट्रेलर 3 मिनट 8 सेकेंड लंबा था। इस ट्रेलर में कंगना एक बार फिर अपने राजनीतिक अवतार में नजर आईं। इस फिल्म में भारत के राजनीतिक इतिहास के एक अहम कालखंड को दर्शाने की कोशिश की गई। ट्रेलर में उनके डायलॉग्स और बॉडी लैंग्वेज ने दर्शकों का ध्यान खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरआरआर - फोटो : IMDb
आरआरआर 
जूनियर एनटीआर और राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ का ट्रेलर 3 मिनट 16 सेकेंड का था। ये ट्रेलर भव्य विजुअल्स, दमदार एक्शन और देशभक्ति से भरपूर था। फिल्म की भव्यता ट्रेलर में ही झलकने लगी थी और रिलीज के बाद फिल्म ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें