फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flop Films of 2025: भारी भरकम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुईं ये फिल्में, लिस्ट में अजय-सलमान के भी नाम

Tue, 27 May 2025 06:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Big Budget Flop Movies: ये साल बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा है। जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो भारी भरकम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं।
विज्ञापन
1 of 7
सलमान खान और अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में रिलीज हुई सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली की फिल्म ‘केसरी वीर’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। बॉक्स ऑफिस पर चार दिन बिता चुकी 'केसरी वीर' अब तक सिर्फ एक करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है।60 करोड़ के बजट में बनी ‘केसरी वीर’ से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतरती नहीं दिख रही है। हालांकि, इस साल 'केसरी वीर' से पहले भी कई अच्छे बजट की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। जानते हैं इस लिस्ट में ऐसी कौनसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

2 of 7
'सिकंदर' फिल्म बॉक्स ऑफिस - फोटो : साभार-@.sacnilk.com

सिकंदर
सलमान खान की ‘सिकंदर’ इस साल की बड़ी फिल्मों में शामिल थी। हालांकि, फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर उतरी तो औंधे मुंह गिरी। फिल्म को न तो क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले और न ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल दिखा पाई। लगभग 200 करोड़ के बजट में बनी सिकंदर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 109 करोड़ के करीब कमाई कर पाई और फ्लॉप हो गई।

विज्ञापन

3 of 7
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

इमरजेंसी
‘इमरजेंसी’ कंगना रनौत का एक बड़ा प्रोजेक्ट थी। कंगना ने फिल्म के लिए जीजान एक कर दिया था। हालांकि, फिल्म के रिलीज से पहले ही विवादों में फंसने के बाद जब फिल्म रिलीज हुई तो कोई कमाल नहीं दिखा पाई। लगभग 60 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 19-20 करोड़ की ही कमाई कर सकी और फ्लॉप हो गई।

4 of 7
फिल्म आजाद से अमन और राशा करेंगे डेब्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

आजाद
साल की शुरूआत में अजय देवगन अपने भांजे अमन देवगन और रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ एक फिल्म लेकर आए थे ‘आजाद’। फिल्म में अजय देवगन भी थे। कहानी में देशभक्ति का टच होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। लगभग 80 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म भारत में सिर्फ 6.35 करोड़ की कमाई कर पाई थी और डिजास्टर साबित हुई थी।

विज्ञापन

5 of 7
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम @arjunkapoor

मेरे हसबैंड की बीवी
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुलप्रीत सिंह की कॉमेडी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। लगभग 60 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म भारत में सिर्फ 8.25 करोड़ के करीब ही कमाई कर पाई थी।

विज्ञापन

6 of 7
ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस - फोटो : X

ग्राउंड जीरो
पहलगाम हमले के तीन दिन बाद इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म में कश्मीर की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म के लिए इमरान हाशमी ने काफी मेहनत भी की थी, लेकिन फिर भी 50 करोड़ के करीब बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7-8 करोड़ की कमाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
देवा - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in
देवा
शाहिद कपूर इस साल की शुरूआत में एक्शन फिल्म ‘देवा’ लेकर आए थे। फिल्म में शाहिद पुलिस वाले के किरदार में थे और उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हश्र उम्मीदों से उलट हुआ। लगभग 50 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाई और 30-35 करोड़ में ही सिमट कर रह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें