Movie Review: वंडर वूमन 1984
कलाकार: गैल गैडोट, क्रिस पाइन, क्रिस्टेन वीग, पेड्रो पास्कल, रॉबिन राइट और कोनी नीलसन
लेखक: पैटी जेन्किंस, जिओयफ जॉन्स और डेविड कैलाहम
निर्देशक: पैटी जेन्किंस
रेटिंग: **
जैसा समय चल रहा है और जैसी खबरें कोरोना को लेकर रोज आती रहती हैं, वैसे में थिएटर जाकर सिनेमा देखना जान हथेली पर रखकर जाने से कम नहीं है। लेकिन, खुशी होती है देखकर कि सिनेमा का जुनून लोगों में इस डर के बाद भी सिर चढ़कर बोल रहा है। लोग मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर्स के साथ फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। हां, फिल्में जो थिएटर तक पहुंचनी शुरू हुई है, उनके लिए जान हथेली पर रखने जैसा काम करना जरूरी है क्या? कम से कम वार्नर ब्रदर्स की फिल्म ‘वंडर वूमन 1984’ के लिए नहीं लगता। फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है। मेरा इस फिल्म को थिएटर में देखने का शुरू से मन रहा है लेकिन काश, ये फिल्म पहली ‘वंडर वूमन’ जैसी ही होती!