विल स्मिथ ने गुस्से में कॉमेडियन को स्टेज पर ही जड़ दिया मुक्का
- फोटो : twitter-Variety
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो-
बता दें कि क्रिस रॉक और विल स्मिथ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब क्रिस रॉक शो को होस्ट कर रहे थे, तभी विल स्मिथ अपनी जगह से उठे, स्टेज पर गए और क्रिस रॉक को मुक्का मार दिया। गौरतलब है कि ऑस्कर के इतिहास ऐसा पहली बार हुआ है। वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया।