मेगन मर्केल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक अभिनेत्री के तौर पर मेगन को रेचल जेन के रूप में ज्यादा जाना जाता है। मेगन ने अमेरिकी लीगल ड्रामा सूट्स के सात सीजन में काम किया है। वह रिमेम्बर मी, हॉरिबल बॉसेस, वैन स्पार्क्स फ्लाई, रैंडम एनकाउंटर्स समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में मेगन को काफी संघर्ष करना पड़ा। मेगन बताती हैं, न ही मैं श्वेत रोल के लिए फिट बैठती थी न ही अमेरिकी रोल के लिए। एक वक्त ऐसा था जब मेगन ने किराया भरने के लिए फ्रीलांस टाइप राइटर के तौर पर भी काम किया।