फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dr. Strange 2: ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ अगर हिंदी में बनती तो बिल्कुल फिट बैठते ये सितारे

Wed, 04 May 2022 04:30 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
'डॉक्टर स्ट्रेंज 2' में फिट बैठेंगे ये बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
मार्वल स्टूडियोज की इस शुक्रवार अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होने जा रही फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ के हीरो बेनेडिक्ट कंबरबैच ने जब से हिंदी सिनेमा के सितारे शाहरुख खान का नाम मार्वल के सुपरहीरो के लिए फिट बताया है, तभी से मुंबई में लोगों के बीच चर्चा इस बात को लेकर भी खूब हो रही है कि अगर फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ को हिंदी में बनाया जाता तो शाहरुख खान के अलावा और कौन से दूसरे सितारे इस फिल्म के अलग अलग किरदारों के लिए फिट होते। महीने भर से चल रही फिल्म की एडवांस बुकिंग का भारत में आलम ये है कि फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग का नया रिकॉर्ड बना डाला है। बुधवार शाम तक फिल्म की एडवांस बुकिंग 25 करोड़ रुपये के आसपास तक पहुंचने की खबरें हैं और माना जा रहा है कि फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स और मैडनेस’ की ओपनिंग शुक्रवार को शानदार रहेगी। चलिए आपको बताते हैं कि अगर ये फिल्म हिंदी सिनेमा के सितारों के साथ बनती तो कौन सा सितारा किस किरदार के लिए फिट होता...
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान, बेनेडिक्ट कंबरबैच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डॉक्टर स्ट्रेंज के रूप में शाहरुख
खुद इस फिल्म के हीरो बेनेडिक्ट कंबरबैच ने शाहरुख खान के नाम पर मोहर लगाई है। वह बड़े परदे पर बाजीगर बन भी चुके हैं। फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ का डीएनए भी कुछ कुछ हार कर जीतने वाले बाजीगर जैसा ही है। दरअसल ब्रह्मांड के सबसे काबिल जादूगर के किरदार में शाहरुख का आभा मंडल ही बिल्कुल फिट दिखाई देता है।

विज्ञापन

3 of 7
कियारा आडवाणी, एलिजाबेथ ओल्सन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वांडा के रूप में कियारा आडवाणी
मार्वल कॉमिक्स के प्रशंसकों की जो दीवानगी फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ के लिए देखी जा रही है, उसकी एक बड़ी वजह फिल्म में वांडा मैक्सिमॉफ के किरदार की इस फिल्म में मौजूदगी भी है। वह जितनी विनम्र दिखती है, उतनी ही ज्यादा वह जादू में ताकतवर है। इस किरदार की शक्तियां ऊर्जा को इकट्ठा करके उसे अपने शिकार पर स्थानांतरित कर देने की हैं। इस रहस्यमयी किरदार के लिए कियारा बिल्लुक सही हैं।

4 of 7
राशेल मैकऐड्म्स, अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रिस्टीन के किरदार में अनुष्का
मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की कहानियों का अनुसरण करने वाले जानते हैं कि डॉक्टर स्ट्रेंज जब जादूगर नहीं था तब से उसका पहला प्यार क्रिस्टीन पामर ही रही है। क्रिस्टीन का किरदार फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ में फिर लौट रहा है। परदे पर शाहरुख खान की जोड़ी जिस एक अदाकारा के साथ लोगों को खूब भाई, वह हैं अनुष्का शर्मा। ऐसे में अगर शाहरुख इस फिल्म में डॉक्टर स्ट्रेंज बनते हैं तो क्रिस्टीन के किरदार के लिए अनुष्का का नाम ही सबसे आगे रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
बेनेडिक्ट वॉन्ग, अरशद वारसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वॉन्ग के किरदार में अरशद वारसी
और, फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ में वॉन्ग भी हैं। आध्यात्मिक और पारलौकिक शक्तियों के प्रणेता वॉन्ग का किरदार मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की तमाम फिल्मों में दिखता रहता है। हिंदी सिनेमा के कलाकारों में ऐसे हंसमुख और ज्ञानी पुरुष का किरदार करने के लिए अपने सर्किट यानी अरशद वारसी से बेहतर कौन हो सकता है!

विज्ञापन

6 of 7
चिवेटल एजियोफोर, विकी कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मोर्डो के किरदार में विकी कौशल
फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ से पहले की कहानी में बैरन मोर्डो के किरदार ने एक अलग ही राह पकड़ ली थी। अपनी उस्ताद की कारगुजारियों के बारे में जानने के बाद मोर्डो ने क्या कुछ किया, उसका खुलासा अब इस फिल्म में होने वाला है। एक अलग तेज और अलग इच्छाशक्ति वाले इस किरदार को निभाने के लिए हिंदी सिनेमा में विकी कौशल जैसा किरदार बिल्कुल मुफीद दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोचिटल गोमेज, आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमेरिका शावेज के किरदार में आलिया
शाहरुख खान की अनुष्का शर्मा, अरशद वारसी और विकी कौशल के साथ परदे पर फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ की कहानी के हिंदी में बन सकने की कल्पना में बनने वाली केमिस्ट्री तो ठीक है,लेकिन जिस युवती को फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स और मैडनेस’ में बचान के इर्दगिर्द पूरी कहानी है, उस अमेरिका शावेज का किरदार भी कम रोचक नहीं है। हिंदी सिनेमा के मौजूदा दौर में ऐसा भोलपन अगर किसी अदाकारा के चेहरे पर नजर आता है तो वह हैं सिर्फ और सिर्फ आलिया भट्ट।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें