फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: 16 वर्षीय ‘टॉडलर्स एंड टियाराज’ फेम कैलिया पेसी का निधन, परिवार ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर की पुष्टि

Wed, 04 May 2022 09:57 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कैलिया पेसी - फोटो : सोशल मीडिया
‘टॉयलर्स एंड टियाराज’ फेम कैलिया पेसी का निधन हो गया। वह महज 16 वर्ष की थी। उनकी मां ने इस बात की पुष्टि फेसबुक पर एक पोस्ट कर की है। मार्सी पोसी गैटरमैन ने अपनी बेटी कैलिया पेसी एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा कि मेरे दिमाग में अभी न कोई शब्द आ रहा है, न ही कोई विचार। मेरी खूबसूरत बेबी गर्ल चली गई। कृपया हमें प्राइवेसी दें। कैलिया हमेशा मेरी प्यारी बेटी रहेंगी। कहा जा रहा है कि कैलिया का निधन कार एक्सीडेंट में हुआ है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

2 of 4
कैलिया पेसी - फोटो : सोशल मीडिया
मार्सी ने बताया कि कैलिया महज तीन साल की उम्र से ही पेजेंट में भाग लेने शुरू कर दिया था। मंच पर जाने से पहले वह थोड़ी घबराई रहती थी, लेकिन जब वह एक बार मंच पर पहुंच जाती, तो एकदम प्रोफेशनल की तरह काम करती थी। 
विज्ञापन

3 of 4
कैलिया पेसी - फोटो : सोशल मीडिया
कैलिया अपनी मां मार्सी के साथ ही ‘टॉयलर्स एंड टियाराज’ सीरीज में नजर थीं। मार्सी ने ही कैलिया को कंटोरशनिस्ट (एक तरह का डांस) सिखाया था। शो के 2012 के एक एपिसोड के दौरान, 5 साल की कैलिया ने एक मुस्कुराता हुआ एक चेहरा बनाया, जो एक मीम के रूप में वायरल हो गया, जिससे उसका चेहरा ‘टॉडलर्स एंड टियारस’ की दुनिया के बाहर भी पहचानने योग्य हो गया।
विज्ञापन

4 of 4
कैलिया - फोटो : Instagram @kailiaposey
बता दें कि कैलिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी। उन्होंने कुछ हफ्तों पहले ही एक खतरनाक स्टंट करते हुए अपना फोटो पोस्ट किया था। कैलिया ने फोटो के कैप्शन में शांति, प्यार, सम्मान...जमैका लिखा था। उनके इस पोस्ट पर उनके कोच ने चिंता व्यक्त कर कहा था कि यह खतरनाक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें