फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेब्यू करने जा रहा है विन डीजल का 10 वर्षीय बेटा, ‘F9’ में पिता-बेटे की जोड़ी मचाएगी धमाल

Tue, 23 Mar 2021 04:40 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विन डीजल, विन्सेंट सिंक्लेयर - फोटो : Social media

‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फेम हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विन डीजल विदेशी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। भारत में भी विन डीजल के पास अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और उनकी फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की सभी सीरीज ने भारत में अच्छा व्यापार किया था। अब खबर है कि वे एक खास व्यक्ति के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। उनकी एंट्री आगामी फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की अगली सीरिज में होगी। इसके लिए विदेशी मीडिया में खबरें चल रही हैं और उनके फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन

2 of 5
विन डीजल, विन्सेंट सिंक्लेयर - फोटो : Social media

यह खास एंट्री किसी और की नहीं बल्कि उनके खुद के बेटे की होगी। विन डीजल का 10 साल का बेटा विन्सेंट सिंक्लेयर 'F9' से अपना फिल्म डेब्यू करेगा। उसने 2019 में ही अपने सीन शूट कर लिए हैं। डीजल को अपने बेटे से काफी प्यार है और वे कई बार मीडिया के सामने भी उसके साथ नजर आते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
विन डीजल, विन्सेंट सिंक्लेयर - फोटो : Social media
विन्सेंट सिंक्लेयर विन डीजल और लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड रहीं पालोमा जिमनेज के बेटे हैं। इसके अलावा उनके दो बच्चे और हैं, जिनका नाम हैनिया रिले और पॉलिने सिंक्लेयर हैं। 2015 में ‘F7’ के फ्लैशबैक सीन में छोटे डॉमिनिका का किरदार आखिरी बार एलेक्स एमसीगी द्वारा निभाया गया था।

4 of 5
विन डीजल, विन्सेंट सिंक्लेयर - फोटो : Social media
‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ की शुरुआत जून, 2019 में इंग्लैंड के लीव्सडन स्टूडियो में हुई और नवंबर, 2019 में रैपअप कर ली गई। विश्व में फैले कोरोना वायरस के कारण फिल्म निर्माताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। एक्शन से भरपूर फ्रैंचाइजी की तीसरी, चौथी, पांचवीं, छठी और नौवीं फिल्मों का निर्देशन करने वाले जस्टिन लिन इस लोकप्रिय फिल्म सीरीज की अंतिम दो किस्तों में भी वापसी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विन डीजल - फोटो : Insatagram
हालांकि इसका मतलब यह है कि डीजल की डोमिनिक टोरेटो और उनके परिवार के पीछे की मुख्य कहानी समाप्त हो जाएगी। 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ फ्रेंचाइजी की आठवीं किस्त, 'द फेट ऑफ द फ्यूरियस’ की घटनाओं के बाद की कहानी है। इस नए अध्याय में, डोम टोरेटो अपने छोटे भाई जैकोब (जॉन सेना), पुराने दुश्मन सिफर (चार्लीज थेरॉन) के साथ काम करने वाले एक घातक हत्यारे का सामना करेगा, और जो डोमिनिक से बेहद दुश्मनी रखता है। इस साल 25 जून को इस रिलीज करने की तारीख रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें