फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine day 2023: हॉलीवुड कलाकारों के पसंदीदा रोमांटिक डेस्टिनेशन

Tue, 14 Feb 2023 01:30 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
स्विट्ज़रलैंड का एक खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
हिंदी फिल्मों में हरी भरी वादियों के बीच गाते गुनगुनाते हीरो-हीरोइन कोई नई बात नहीं। सपनों की सीक्वेंस हो या डांस नंबर, देश-विदेश के टूरिस्ट प्लेसेस पर शूटिंग आम है। बल्कि कई बार तो रील लाइफ से लोग अपने रियल लाइफ पर्यटन के लिए भी प्रेरणा ले लेते हैं। जैसे थ्री इडियट्स के बाद लोगों की फेवरेट जगहों में लद्दाख का शुमार हो गया तो यश चोपड़ा की फिल्मों के कारण स्विटरजरलैंड का। फिल्मों से अलग असली ज़िंदगी में भी फिल्मों के कलाकार अपने पसंदीदा डेस्टिनेशंस पर घूमने जाते हैं और अपने परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। आजकल तो कई टूरिस्ट प्लेसेस पर सेलेब्रिटीज शादियां भी करने लगे हैं। वेलेंटाइंस डे पर जानिए ऐसे ही कुछ डेस्टिनेशंस के बारे में जहाँ अक्सर हॉलीवुड सेलेब्स रोमांटिक और पारिवारिक हॉलिडे बिताने के लिए जाना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रसिद्ध लेक कोमो - फोटो : Social Media
इटली 

मैडोना से लेकर जूलियन मूर, मराया कैरी, क्रिस्टन बेल,ग्वेनेथ पॉल्ट्रो तक सुकून भरे, रोमांटिक हॉलिडे के लिए यहाँ आना और घूमना पसंद करते हैं। कुछ समय पहले दीपिका-रणवीर की शादी के समय जिस लेक कोमो की चर्चा जोरों पर थी वह तो इटली में है ही। लेकिन इटली इसके पहले से ही पर्यटकों का पसंदीदा स्थान रहा है। यूँ पूरा  यूरोप ही घूमने-फिरने के लिहाज से शानदार है। उसपर इटली के तो कहने ही क्या। दो लफ़्ज़ों की है दिल की कहानी, गाने में इटली के झीलों के शहर वेनिस को आपने देखा ही होगा। इसके अलावा मिलान, कैप्री, तोस्काना (टस्कनी), सिसली,रोम, एल्प्स पर्वत आदि भी यात्रा के लिए शानदार विकल्प हैं। यहां मूर्तिकला से लेकर प्राचीन इमारतों और स्मारकों का मंत्रमुग्ध करने वाला नजारा मिलता है।
विज्ञापन

3 of 6
ग्रीस का मनमोहक नजारा - फोटो : Agency (File Photo)
ग्रीस 

मिस्टर बीन की भूमिका निभाने वाले ख्यात अभिनेता रोअन एटकिंसन, टॉम हैंक्स, ग्रेट एन्ड गोट (ग्रेस्टेस्ट ऑफ ऑल टाइम) फुटबॉलर रोनाल्डो, एक्टर विल स्मिथ, कैंडल जेनर,स्कारलेट जॉनसन, शॉ कॉनरी आदि के लिए ग्रीस (यह भी यूरोप में है) पसंदीदा डेस्टिनेशन रहा है। यहां सैंटोरिनी, आदिपरोस, मिकोनोस आयलैंड के अतिरिक्त ग्रीस के शानदार बीच, इसकी राजधानी एथेंस के साथ ही फ़्लोरीना, कारपेनिसि जैसे स्थान जहाँ ऐतिहासिक स्मारकों के साथ ही भरपूर प्रकृतिक सौंदर्य भी देखने को मिलता है। ग्रीस में वाटर स्पोर्ट्स और भव्य रिसॉर्ट्स के विकल्प भी पर्यटकों को लुभाते हैं। 

4 of 6
समुद्र के साथ नाइट लाइफ भी है फेमस मैक्सिको में - फोटो : Twitter
मैक्सिको 

रिवेयरा नायारित का प्राकृतिक सौंदर्य हो या सैन लुकास में दुनिया भर के प्रसिद्ध डीजे की धुनों का संगम, लॉस काबोस या फिर रिवेयरा माया, मैक्सिको में सबके लिए कुछ न कुछ खास है। उनके लिए भी जो शांति और सुकून के साथ छुट्टियां गुजरना पसंद करते हैं। यही कारण है कि डेमी मूर, स्ट्रेंजर थिंग्स वाली मिली बॉबी ब्राउन, फैशनिस्टा पेरिस हिल्टन और सेलेना गोमेज जैसे सितारे इसे अपने पसंदीदा डेस्टिनेशन में शामिल करते हैं। यहाँ रेग्युलर मस्ती से भरी पार्टी से लेकर खूबसूरत नीले पानी से लुभाते बीच सबको मोहते हैं। सेलिब्रिटीज़ यहाँ खासकर टैनिंग के लिए भी बीच पर आना पसंद करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बहामास का सुंदर समंदर का किनारा - फोटो : shutterstock
जैमेका 

कैरिबियन सागर में स्थित यह देश भी प्राकृतिक सौंदर्य से मालामाल है। यही वजह है कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल से लेकर जस्टिन बीबर, सोफिया रिची, जेम्स बॉन्ड अभिनेता डेनियल क्रेग (इनके नाम पर तो यहां बकायदा एक बीच का नाम भी किया गया है), बियॉन्से, कोल कार्दाशियन आदि को इस जगह का आकर्षण खींचता है। अब तो यहाँ काफी सारे लक्ज़ीरियस रिसोर्ट और होटल्स भी हैं। खुले आसमान के नीचे दूर दूर तक लहराता नीला पानी, शानदार वन्य प्राणियों से सजे जंगल और झरने यहाँ टूरिस्ट के बीच ख़ास आकर्षण होते हैं। एक और कैरेबियन देश बहामास भी अपने सुंदर बीच, साफ़ और नीले पानी के लिए सेलिब्रिटीज़ के बीच मशहूर है। यहां केटी होम्स, केविन हार्ट, मराया कैरी, जॉन लीजेंड और एरोन पॉल जैसे कई सितारे आनंद के पल बिताने आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मालदीव का अंडरवाटर विला - फोटो : Facebook/Lee Abbamonte
अन्य स्थान 

इन सबके अलावा हॉलीवुड या विदेशी सेलेब्रिटीज़ को दुनिया के और कुछ स्थान भी हैं जो घूमने-फिरने और शॉपिंग करने के लिए लुभाते हैं। इनमें दुबई के खूबसूरत शॉपिंग माल्स व स्पेशल फेस्टिवल्स से लेकर मालदीव के पानी के बीच बने खूबसूरत रिसॉर्ट, कोलराडो के भव्य और बर्फ से ढंके पहाड़, हवाई के मौज-मस्ती से भरे बीच और लॉस वेगस की चमक-दमक से भरपूर नाइट लाइफ तक कई डेस्टिनेशंस को हॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ एन्जॉय करती हैं। कई सेलेब्रिटीज़ को तो ये जगहें इतनी रास आई हैं कि उन्होंने वहां घर खरीद लिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें