ट्वीलाइट एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने हाल ही में अपनी सगाई की जानकारी देकर लोगों को चौंका दिया है। क्रिस्टन लंबे समय से डायलन मेयर को डेट कर रही हैं। जिसके बाद हाल में ही क्रिस्टन स्टीवर्ट ने डायलन को शादी के लिए हां कह दी है। दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। इस बात का खुलासा क्रिस्टन ने द हावर्ड स्टर्न शो के दौरान किया। डायलन एक एक्ट्रेस और लेखक हैं। वह 'मोक्सी', 'रॉक बॉटम' और 'मिस 2059' जैसी फिल्मों के लिए फेमस हैं।
इतना ही नहीं क्रिस्टन ने बताया कि वह जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। ई न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में क्रिस्टन कहती हैं 'हम दोनों सच में शादी कर रहे हैं। मैं प्रपोज करना चाहती थी, इसलिए मुझे लगता है कि मैंने जो कुछ भी चाहा वह पूरा होने जा रहा है।'