हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस जेनर अपनी बेटी की तस्वीरों को लेकर बुरा फंस गई हैं। दरअसल उनको लगता है कि उनकी बेटी कायली का उनके घर के नौकर शोषण कर रहे हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक टीवी एक्ट्रेस कायली ने अपनी मां को सूचित किया कि उनके घर में काम करने वाले एक नौकर ने घर में ही उनकी कुछ अश्लील तस्वीरें खींच ली हैं। इसे लेकर क्रिस काफी परेशान हैं।