फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 साल की इस इंटरनेशनल सिंगर की अचानक मौत, होटल में मिला शव

Tue, 16 Jan 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dolores O’Riordan
इंटरनेशनल सिंगर डोलोरेस ओ'रिओर्डन का सोमवार को निधन हो गया। वह 46 साल की थीं। आयरलैंड के सरकारी टेलीविजन 'आरटीई' ने यह जानकारी दी। उनकी पब्लिसिस्ट लिंडसे होम्स ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस खबर की पुष्टि की है।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
Dolores O’Riordan
डोलोरेस ओ'रिओर्डन रॉक म्यूजिक बैंड 'द क्रेनबेरीज' की मुख्य गायिका थीं। लिंडसे ने बताया कि 'आयरिश और इंटरनेशनल सिंगर डोलोरेस ओ'रिओर्डन लंदन में एक रिकॉर्डिंग के लिए गई थीं। जहां होटल में अचानक उनका निधन हो गया। डोलोरेस का परिवार इस वक्त सदमे में है।'  
 

 
विज्ञापन

3 of 5
लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बयान जारी कर डोलोरेस के निधन की पुष्टि की है। बयान में आगे लिखा है कि डोलोरेस का शव पार्क लेन में एक होटल में मिला। होटल हिल्टन के प्रवक्ता ने बताया कि 'हमें ये बताते हुए काफी अफसोस हो रहा है कि 15 जनवरी को एक गेस्ट का निधन हो गया। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'

4 of 5
Dolores O’Riordan
आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिंगिंस ने कहा कि 'आयरिश संगीत, आयरिश संगीतकारों और कलाओं को पसंद करने वाले सभी लोगों के लिए उनकी मृत्यु से बड़ा नुकसान हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
म्यूजिक बैंड 'द क्रेनबेरीज' ने अपने ट्विटर पर डोलोरेस के निधन पर दुख जताया हुए लिखा कि, 'अपने दोस्त डोलोरेस के जाने का हमें काफी दुख है। वह एक असाधारण प्रतिभा थीं। आज दुनिया ने एक सच्चे कलाकार को खो दिया।' 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें