फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में भी खुला डिजनी प्लस का पिटारा, ये 10 फिल्में और शोज हैं लॉकडाउन काटने का सही इंतजाम

Fri, 03 Apr 2020 07:20 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
डिजनी प्लस हॉटस्टार - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे इंतजार के बाद 3 अप्रैल को डिजनी प्लस भारत में दस्तक दे चुका है। डिजनी प्लस की स्ट्रीमिंग सेवाएं देश में पहले से मौजूद ओटीटी हॉटस्टार पर ही उपलब्ध होंगी। इस सेवा के जरिए अब भारतीय दर्शकों के लिए तमाम सुपरहीरोज फिल्में, एनिमेटड फिल्में, बच्चों के मशहूर कार्यक्रम, मशहूर हिंदी फिल्में, हॉटस्टार के स्पेशल शोज, विभिन्न खेलों का अनलिमिटेड लाइव प्रसारण देखने को मिलेगा।  इसमें खास तौर पर डिजनी प्लस की ओरिजनल्स प्रोजेक्टस शुमार है। आज  हम आपको बताते हैं कि इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत आप डिजनी की किन 10 मशहूर फिल्मों और शोज से कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
द मंडलोरियन - फोटो : सोशल मीडिया
द मंडलोरियन
इसे स्टार वार्स: द मंडलोरियन के नाम से भी जाना जाता है। यह आठ एपिसोड की एक वेब टेलीविजन श्रृंखला है जो स्टार वार्स फ्रैंचाइजी में पहली लाइव एक्शन सीरीज है। इसमें दिखाया  गया है कि कैसे गेलेक्टिक साम्राज्य के पतन के बाद पूरी आकाशगंगा में अराजकता फैल जाती है जिसमें एक अकेला बंदूकधारक बाहरी पहुंच के माध्यम से अपना रास्ता बनाता है।


विज्ञापन

3 of 11
हाई स्कूल म्यूजिकल: द म्यूजिकल: द सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
हाई स्कूल म्यूजिकल: द म्यूजिकल: द सीरीज
यह एक अमेरिकन मॉक्युमेंट्री म्यूजिकल ड्रामा वेब टेलीविजन सीरीज है जो हाई स्कूल म्यूजिकल फिल्म सीरीज से प्रेरित है। इस सीरीज की कहानी की बात करें तो 13 साल बाद ईस्ट हाई में हाई स्कूल म्यूजिकल फिल्माए जाने के बाद ड्रामा स्कूल एक साथ मिलकर एक नया प्रोडक्शन तैयार कर रहा है। इस नए प्रोडक्शन का नाम हाई स्कूल म्यूजिकल: द म्यूजिकल रखा गया है। इसकी खास बात यह है कि इस बार के बोल स्क्रीन पर देखे जा सकते हैं इसलिए प्रत्येक एपिसोड में इसे दर्शक गा भी सकते हैं।  


4 of 11
द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू जेफ गोल्डब्लम - फोटो : सोशल मीडिया
द वर्ल्ड अकॉर्डिंग टू जेफ गोल्डब्लम
इस सीरीज का विषय दूसरों से काफी हटकर है। इसमें पूरी दुनिया को जेफ गोल्डब्लम के नजरिए से दिखाया गया है। वह खुद प्रत्येक तरह की चीजों को आजमाता है और अपने ख्यालात पेश करता है। इसमें स्विमिंग करने से लेकर, फुटबॉल, म्यूजिक और टैटू बनाने जैसे अनुभव शामिल है। वह दुनिया के अलग अलग हिस्सों के विभिन्न अनुभव हासिल करता है। वह नए लोगों से मिलता है और रोमांच से भरपूर काम करता है। वह अपने आपको एक विद्यार्थी बताता है जिसे नई चीजों का अनुभव हासिल करना अच्छा लगता है। इस सीरीज में कुल 12 एपिसोड हैं।


विज्ञापन

5 of 11
लेडी एंड द ट्रैम्प - फोटो : सोशल मीडिया
लेडी एंड द ट्रैम्प
लेडी एंड द ट्रैम्प चार्ली बीन द्वारा निर्देशित यह एक संगीत रोमांस फिल्म है। इसकी कहानी 1955 के समय के इर्द-गिर्द घूमती है। इस कहानी में जानवरों के नजरिए को दिखाया गया है कि कैसे इंसान उन्हें पहले अपनाते हैं और फिर किसी दूसरी अहम चीजों के चलते उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। प्यार की तलाश में कैसे वे अपने जैसों से मिलते हैं और फिर अलग हो जाते हैं।


विज्ञापन

6 of 11
टोगो - फोटो : सोशल मीडिया
टोगो
अभिनेता विलेम डाफो और अभिनेत्री जूलियन निकलसन अभिनीत यह एक अमेरिकी ड्रामा फिल्म है। जिसमें विलेम डाफो अलास्का शहर को बचाने के लिए अपने कुछ कुत्तों के साथ बर्फीली रास्ते को पार करते हुए 700 मील से अधिक कठोर परिस्थितियों में इलाज हासिल करने के लिए यात्रा करते हैं। यह एक असल कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म का निर्देशन एरिक्न कोर ने किया है वहीं मार्क इशाम ने इसका संगीत दिया है।

विज्ञापन

7 of 11
एनकोर - फोटो : सोशल मीडिया
एनकोर
एनकोर एक 1951 की एंथोलॉजी फिल्म है। यह जो डब्ल्यू समरसेट की तीन लघु कहानियों के रूपांतरण से बनी है। फिल्म का निर्देशन पैट जैक्सन द्वारा किया गया है। यह कुछ बालिग लोगों की कहानी है जिन्हें एक बार फिर से अपने हाई स्कूल के दिनों को जीने का मौका मिलता है। इस दौरान वे अभिनय से लेकर गायन और डांस भी करते हैं। वे सभी वर्तमान की परिस्थितियों को भुलाकर अपनी पुरानी जिंदगी और सपने कुछ समय के लिए जीते हैं।

8 of 11
डिजनी फेयरी टेल वेडिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
डिजनी फेयरी टेल वेडिंग्स
यह एक डॉक्यूमेंट्री टेलीविजन सीरीज है। इसमें कपल्स और उनकी डिजनी थीम वाली शादियों को दिखाया जाता है। यह सीरीज कुल 6 एपिसोड की है। इस सीरीज के अनुसार प्रत्येक प्यार की कहानी डिजनी के थोड़े से जादू की बदौलत परियों की कहानी बन सकती है।

9 of 11
द इमेजिनिरिंग स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
द इमेजिनिरिंग स्टोरी
यह एक डॉक्यूमेंट्री वेब टेलीविजन मिनीसेरी है जिसे लेसली इवेर्क्स द्वारा निर्देशित किया गया है। इस सीरीज में कुल छह एपिसोड है जिसमें दुनिया भर के डिजनी थीम पार्क के बारे में बताया गया है। इसमें थीम पार्क के इतिहास से लेकर तकनीक, रोमांचक खेल, कार्यप्रणाली से लेकर तमाम दूसरी रोचक जानकारी साझा की गई है।


10 of 11
डायरी ऑफ ए फ्यूचर प्रेसिडेंट - फोटो : सोशल मीडिया
डायरी ऑफ ए फ्यूचर प्रेसिडेंट
इलाना पेना द्वारा बनाई गई एक अमेरिकी कॉमेडी वेब टेलीविजन श्रृंखला है। यह दो लड़कियों की कहानी है जिसने अपनी जिंदगी के तमाम किस्सें एक डायरी में लिखे हैं। धीरे धीरे दोनों का सफर राष्ट्रपति भवन तक पहुंच जाता है। जिंदगी के शीर्ष मुकाम पर पहुंचने के बाद वे फिर एक बार अपने पुरानी जिंदगी के पन्ने डायरी के माध्यम से पलटती हैं। दोनों की जिंदगी रोमांच से भरपूर होती हैं।

विज्ञापन

11 of 11
टिम्मी फेल्यूर: मिस्टेक्स वर मेड - फोटो : सोशल मीडिया
टिम्मी फेल्यूर: मिस्टेक्स वर मेड
यह एक बच्चे की कहानी है जो अपने आपको जासूस समझता है और अपना बचपन भी उसी अंदाज में जीता है। जिंदगी में आने वाली छोटी छोटी परेशानियों का भी वह अत्यधिक चतुराई से सामना करता है और भरपूर गलतियां भी करता है जो मनोरंजन की दृष्टि से इस सीरीज का मजबूत पक्ष है। फिल्म में एक ध्रुवीय भालू को भी दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन टॉम मक्कार्थी ने किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें