फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर लौटे अभिनेता टॉम हैंक्स ने बताया Covid-19 का अनुभव

Tue, 21 Apr 2020 07:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
tom hanks - फोटो : social media
फॉरेस्ट गंप और कास्ट अवे जैसी ऑस्कर विनिंग फिल्मों के मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा इलाज के बाद कोरोना वायरस से रिकवर हो चुके हैं। हाल ही में एक रेडियो शो में हैंक्स ने इस बात पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि उन दोनों के लक्षण कितने अलग थे। टॉम ने ये भी बताया कि उनकी पत्नी कोरोना की वजह से कठिन समय से गुजरीं।
विज्ञापन

2 of 5
tom hanks - फोटो : social media

63 वर्षीय अभिनेता ने अपने और अपनी पत्नी के अनुभवों के बारे में 'द नेशनल डिफेंस रेडियो शो' में बातचीत की। उन्होंने बताया- मेरे मुकाबले रीटा को ज्यादा मुसीबतें झेलनी पड़ी। उन्हें बहुत तेज बुखार था। वो कुछ महसूस नहीं कर पा रही थी। तीन हफ्ते तक उसने ठीक से कुछ खाया भी नहीं था।

विज्ञापन

3 of 5
tom hanks - फोटो : social media
उन्होंने बताया- रीटा ठीक से बिस्तर से उठ भी नहीं पाती थी। हैंक्स ने बताया हमारे शरीर में दर्द था और बहुत थका हुआ महसूस कर रहे थे। मुझे और रीटा को एक स्थानीय अस्पताल में तीन दिनों के लिए लॉकडाउन में रखा गया था। केवल डॉक्टर नर्स ही हमारे कमरे में आते थे।

4 of 5
Tom Hanks - फोटो : Twitter
बता दें हैंक्स ने मार्च महीने की शुरुआत में बताया था कि वो और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहन वाले काफी परेशान हो गए थे और उनके लिए पोस्ट कर रहे थे। लेकिन तीन हफ्तों के बाद वह ठीक होकर घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tom hanks - फोटो : social media
टॉम हैंक्स और रीटा विल्सन पहले सेलिब्रिटी थे जो कोरना वायरस की चपेट में आए थे। बीमार पाए जाने के बाद दोनों का इलाज ऑस्ट्रेलिया में ही शुरू हुआ। 27 मार्च को दोनों को LA में देखा गया। दोनों की हंसते हुए तस्वीरें भी ली गईं। हॉलीवुड में टॉम हैंक्स के अलावा इदरिस एल्बा, जेम्स बॉन्ड एक्ट्रेस ओल्गा, कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन संग कुछ अन्य को कोरोना वायरस हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें