फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की चपेट में थे टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन, अब अस्पताल से मिली छुट्टी

Tue, 17 Mar 2020 08:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
tom hanks - फोटो : social media
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स (Tom Hanks) और उनकी पत्नी रीटा विल्सन (Rita Wilson) कुछ दिन पहले कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। एल्विस प्रेस्ली पर आधारित फिल्म पर काम करने के लिए वो ऑस्ट्रेलिया में थे। टेस्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टॉम और रीटा अब ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

2 of 4
tom hanks - फोटो : social media
टॉम ने ट्विटर के जरिए बताया कि वो ठीक हो चुके हैं। उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया किया जिन्होंने इस दौरान उनकी मदद की। साथ ही टॉम हैंक्स ने सभी को सलाह दी कि एक दूसरे का ख्याल रखें और मदद करें। टॉम हैंक्स के कोरोना संक्रमण के बाद दुनिया भर के फैंस उनके लिए काफी परेशान हो गए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 4
tom hanks - फोटो : social media
इससे पहले टॉम हैंक्स ने खुद ट्विटर के जरिए बताया था कि ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए ही उन्हें बुखार हो गया था और कोरोना वायरस के कारण अब उन्हें अलग किया जाएगा। पोस्ट में टॉम ने लिखा, 'हम थोड़ा थका हुआ महसूस कर रहे थे, ऐसा लग रहा था मानो जुकाम और थोड़ा शरीर में दर्द है। रीटा को थोड़ी ठंड लग रही थी। थोड़ा बुखार भी था। हमने कोरोना वायरस के लिए टेस्ट कराया और इस टेस्ट को सकारात्मक पाया।'
विज्ञापन

4 of 4
टॉम हैंक्स - फोटो : ट्विटर
बता दें टॉम हैंक्स फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' में मुख्य किरदार में नजर आए थे। अब बॉलीवुड में आमिर खान इस फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'लाल सिंह चड्ढा' होगा। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगीं।

बॉलीवुड पर कोरोना का असर और सुब्रमण्यम स्वामी से भिड़े जावेद अख्तर, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें