फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Will Smith Chris Rock: थप्पड़ कांड पर क्रिस रॉक ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वह मेरे जीवन का सबसे अच्छा जोक था

Mon, 05 Sep 2022 05:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऑस्कर अवॉर्ड 2022 के दौरान हुआ थप्पड़ कांड दुनियाभर में चर्चा का विषय रहा था। समारोह में लगे इस थप्पड़ की गूंज आज भी इसे देखने वालों के कानों में गूंज रही है।
विज्ञापन
1 of 4
क्रिस रॉक - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर अवॉर्ड 2022 के दौरान हुआ थप्पड़ कांड दुनियाभर में चर्चा का विषय रहा था। समारोह में लगे इस थप्पड़ की गूंज आज भी इसे देखने वालों के कानों में गूंज रही है। इस घटना के बाद इस पर कई लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आई थी। हालांकि, क्रिस रॉक ने अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन अब इस मामले पर पहली बार क्रिस रॉक की प्रतिक्रिया सामने आई है।

विज्ञापन

2 of 4
क्रिस रॉक - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक कॉमेडी शो के दौरान क्रिस रॉक ने ऑस्कर के दौरान हुए विल स्मिथ और अपने थप्पड़ कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात की है। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या विल स्मिथ द्वारा मारा गया थप्पड़ जोर से लगा था। इस सवाल का जवाब देते हुए क्रिस ने कहा, “विल ने मुझे बहुत छोटी सी बात पर जोर का तमाचा मारा था, वह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा जोक था।”

विज्ञापन

3 of 4
क्रिस रॉक - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा उन्होंने विल स्मिथ के माफी वाले वीडियो पर भी प्रतिक्रिया देते हुए उसे एक हॉस्टेज वीडियो बताया। दरअसल, थप्पड़ कांड में कुछ महीने बाद विल स्मिथ ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इस वीडियो में बताया था कि वह क्रिस रॉक से मिलकर बात करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। साथ ही इस वीडियो के जरिए उन्होंने क्रिस से माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन

4 of 4
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में हुए ऑस्कर के इवेंट में क्रिस द्वारा विल स्मिथ की वाइफ जेड के बालों को लेकर किए गए मजाक पर एक्टर अपना आपा खो बैठे थे। इसके बाद विल ने गुस्से में मंच पर ही क्रिस रॉक को थप्पड़ लगा दिया था। बाद में इस मामले में उन्होंने कहा था कि 'मैं इंसान हूं और गलतियां कर सकता हूं।' बता दें कि विल की इस हरकत के बाद एक्टर को सजा के तौर पर ऑस्कर से 10 साल के लिए बैन कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें