फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Impossible 8: वीकएंड पर बेहतर हुई ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कमाई, 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर

Mon, 02 Jun 2025 12:44 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mission Impossible 8 Movie Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड फिल्मों के दीवानों के बीच हॉलीवुड फिल्मों का भी क्रेज बना रहता है। जब कभी किसी हॉलीवुड स्टार की फिल्म भारत में रिलीज होती तो वह अच्छी कमाई कर लेती है। हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ भारत में रिलीज हुई। जानिए 16वें दिन में आकर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 5
‘मिशन इंपॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग’ - फोटो : सोशल मीडिया

टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते से अधिक का समय हो चुका है। यह फिल्म अब भी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने से काफी दूर खड़ी है। जानिए, टॉम क्रूज की इस फिल्म ने अब तक भारत में कितनी कमाई की है? वीकएंड पर यह कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही? 




 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हॉलीवुड फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टॉम क्रूज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

16वें दिन का कलेक्शन 
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रविवार को यानी 16वें दिन फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ ने लगभग 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर किया है। शनिवार को भी इस फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं शुक्रवार को यह फिल्म महज 1.9 करोड़ रुपये ही बटोर सकी थी। ऐसे में देखा जाए तो वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल आया है।  

विज्ञापन

3 of 5
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : सोशल मीडिया

कुल कलेक्शन कितना रहा 
‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 90.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बनने से यह फिल्म अब भी दूर है। जिस गति से इसकी कमाई हो रही है, उससे लगता नहीं है कि आने वाले दिनों यह फिल्म इस जादुई आंकड़े को छू पाएगी। 

4 of 5
'मिशन इंपॉसिबल 8' - फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise
क्यों नहीं पसंद आ रही टॉम क्रूज की फिल्म 
‘मिशन इंपॉसिबल’ फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्मों को दुनिया भर के दर्शकों ने सराहा था। भारत में भी इस सीरीज की फिल्मों को पसंद करने वाले काफी लोग हैं। मगर इस बार टॉम क्रूज का जादू कुछ फीका पड़ गया है। कई दर्शकों का सोशल मीडिया पर कहना है कि टाॅम क्रूज की इस फिल्म में पुरानी फिल्मों जैसी बात नहीं है।  

ये खबर भी पढ़ें: Tom Cruise: टॉम क्रूज ने याद किया 30 साल पुराना मिशन इम्पॉसिबल का सफर, सेलेब्स ने किए दिलचस्प कमेंट्स 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिशन इंपॉसिबल 8 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ में  टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स भी हैं। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर मैकक्वैरी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें