फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस के साथ GoT देखने के लिए ब्रैड पिट थे 76 लाख देने को तैयार, लेकिन फिर भी नहीं देख पाए

Tue, 09 Jan 2018 05:57 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
brad pitt
एचबीओ चैनल का सबसे पॉपुलर प्रोग्राम 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के दीवाने हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट भी हैं। इस सीरीज को वह इसकी लीड एक्ट्रेस के साथ देखने के लिए बड़ी रकम तक देने के लिए तैयार हो गए। लेकिन दुर्भाग्यवश वह फिर भी एक्ट्रेस के साथ ये सीरीज नहीं देख पाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
brad pitt
आपको बता दें, शनिवार रात लॉस एंजिल्स के कैलिफोर्निया के मिल्क स्टूडियो में इस ड्रामा सीरीज की लीड एक्ट्रेस एमिला क्लार्क के साथ गेम ऑफ थ्रोन्स देखने के लिए एक ऑक्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान ब्रैड पिट भी मौजूद थे। बता दें कि ब्रैड पिट इस सीरीज को शुरुआत से देख रहे हैं और यह सीरीज बहुत पसंद है। 
विज्ञापन

3 of 4
GOT
इस ऑक्शन से प्राप्त राशि को चैरिटी के लिए दिया जाना था। चैरिटी में जमा हुई रकम हैती में 2010 में आए भूकंप पीडि़तों के लिए मदद कर के लिए दिए जाएंगे। इस दौरान जैसोन सेगल, लीना डनहम, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर और इस सीरीज के एक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन

4 of 4
brad pitt
80000 डॉलर से शुरू हुई ये ऑक्शन, देखते ही देखते 160000 डॉलर (1.013 करोड़ रुपए) तक पहुंच गई। ऑक्शन में मौजूद  ब्रैड पिट ने आखिरी बोली 120000 डॉलर की लगाई, लेकिन अपनी पहचान न बताने वाले एक शख्स ने 160000 की बोली लगाकर ये ऑक्शन जीत ली। ब्रैड पिट का कहना है कि उन्होंने ये बोली चैरिटी और हैती के लोगों की भलाई के लिए लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें