फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thor Love And Thunder: अब यहां चलेगा 'थॉर' के हथौड़े का जादू, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म

Mon, 12 Sep 2022 06:41 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Thor Love And Thunder - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल रिलीज हुई हिट फिल्मों में शुमार हुई हॉलीवुड फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' को पूरी दुनिया में बेहिसाब प्यार मिला। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के साथ-साथ भारतीय सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई कर इस सुपरहीरो फिल्म ने सभी के दिलों में खास जगह बनाई।  मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 'थॉर' फिल्म की इस चौथी पेशकश को सभी ने खूब सराहा गया। ताइका वेट्टी के निर्देशन में बनी और क्रिस हेम्सवर्थ के अभिनय से सजी इस फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर भी कईं रिकॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन अब हमारे पास 'मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स' ,'थॉर' और इस फिल्म के सभी भारतीय फैंस के लिए एक खुशखबरी है। पूरी दुनिया में अपने हथौड़े का जादू चलाने के अब आखिरकार यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी हां, क्रिस हेम्सवर्थ, नताली पोर्टमैन, क्रिश्चियन बेल जैसे कलाकारों से सजी यह सुपरहीरो फिल्म फिर से लोगों के दिलों पर अपना जादू चलाने के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म 'डिज्नी +हॉटस्टार' पर रिलीज हो गई है। मार्वल स्टूडियोज की 'थॉर: लव एंड थंडर' अब डिज्नी+ हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी में स्ट्रीम की जा सकती है। जो लोग अभी तक अपने पसंदीदा सुपरहीरे 'थॉर' की इस फिल्म को अभी तक नहीं देख पाए हैं, तो वह अब इसे घर बैठे कभी भी और कहीं भी देक सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
थॉर: लव एंड थंडर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'थॉर: लव एंड थंडर' साल 2011 में आई फिल्म 'थॉर' का चौथा पार्ट है, जिससे थंडर का देवता यानी क्रिस हेम्सवर्थ पूरे तीन साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। देश-विदेश में फैले मार्वल और अभिनेता के फैंस ने इसे खूब प्यार दिया। 'डिज्नी+हॉटस्टार' के फैंस इस खबर को सुन खुशी से झूम उठे हैं। क्रिस हेम्सवर्थ और नताली पोर्टमैन के साथ थॉर' फ्रेंचाइजी की इस फिल्म से मार्वल यूनिवर्स में एक नए विलेन 'गौर द गॉड बूचर' की भी एंट्री हो रही है। गौर का किरदार ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता क्रिश्चियन बेल निभाते नजर आए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ - फोटो : Social media
ताइका वेट्टी द्वारा निर्देशित 'थॉर: लव एंड थंडर' में नताली पोर्टमैन, क्रिश्चियन बेल और टेसा थॉम्पसन, क्रिस प्रैट, डेव बतिस्ता, रसेल क्रो मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म बीती सात जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने लोगों को सुपरहीरो का एक्शन भरा अंदाज दिखाने के साथ एक भावनात्मक कहानी भी पेश की थी। 'थॉर लव एंड थंडर' को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में अमेरिका से पहले रिलीज किया गया था।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें