फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिज इज अस' की लेखक Jas Waters का निधन, सोशल मीडिया पर साथी कलाकारों ने की श्रद्धांजलि अर्पित

Thu, 11 Jun 2020 11:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेस वॉटर्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

एनबीसी पर प्रसारित होने वाला फैमिली ड्रामा दिज इज अस की लेखक जेस वॉटर्स (Jas Waters) का निधन हो गया। वॉटर्स ने 39 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हालांकि उनका निधन कैसे हुआ इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वॉटर्स के निधन की खबर दिज इज अस के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से मिली है।

विज्ञापन


पढ़ें: शाहरुख खान की सुपरहीरो फिल्म 'रा.वन' में ऐसे इस्तेमाल हुआ था VFX, देखिए अनदेखी तस्वीरें

दिज इज अस राइटर्स नाम के ट्विटर अकाउंट पर वॉटर्स की एक तस्वीर साझा की गई है। इस तस्वीर के साथ लिखा गया है, 'पूरा #ThisIsUs परिवार जेस वॉटर्स (Jas Waters)  के निधन की खबर से गमगीन है। हमारे समय में जेस ने हमारे ऊपर और पूरे शो में अपनी छाप छोड़ी है। वह एक शानदार कहानीकार और प्रकृति की ताकत थीं। हमारी गहरी सहानुभूति उनके प्रियजनों के साथ है। वह हम में से एक थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वॉटर्स के निधन पर उनके साथी कलाकारों ने भी शोक व्यक्त किया। वॉटर्स ने लेखक के रूप में अपने करियर की शुरुआत The Breaks and Hood Adjacent से की थी। दिज इज अस राइटर्स के साथ जुड़ने से पहले वॉटर्स ने साल 2019 में आई फिल्म व्हॉट मेन वॉन्ट्स में भी लेखन का काम किया है।
 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें