अमेरिका में रंगभेद के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के बीच एचबीओ मैक्स ने क्लासिक ऑस्कर विजेता फिल्म 'गॉन विद द विंड' को अपनी लाइब्रेरी से फिलहाल के लिए हटा दिया है।
एचबीओ मैक्स के प्रवक्ता ने कहा, 'गॉन विद द विंड अपने समय की एक ऐसी फिल्म है जिसमें कुछ जातीय और नस्लीय पूर्वाग्रहों को दर्शाया गया है, जो दुर्भाग्य से अमेरिकी समाज में आम बात है।'
उन्होंने कहा, 'ये नस्लवादी चित्रण तब भी गलत थे और आज भी गलत हैं, और हमें लगा कि इस शीर्षक को बिना स्पष्टीकरण के रखना और उन बयानों को अस्वीकार करना गैर- जिम्मेदाराना होगा। अगर हम अधिक न्यायसंगत और समावेशी भविष्य का निर्माण करते हैं, तो हमें पहले अपने इतिहास को स्वीकार करना और समझना होगा।'
बता दें कि अमेरिका में 25 मई को एक अफ्रीकी-अमेरिकी व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की मौत ने पुलिस की बर्बरता, नस्लवाद और सामाजिक अन्याय के खिलाफ दुनिया भर में आंदोलन छेड़ दिया है। मनोरंजन उद्योग के कई बड़े नामों ने इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरकर, भीड़ को संबोधित करते हुए और सोशल मीडिया के माध्यम से भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई है।
ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन को नेटफ्लिक्स का समर्थन, प्लेटफॉर्म पर नस्लीय अन्याय को लेकर दिखाएगा 45 फिल्में