फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood Films: इन विदेशी फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर की जमकर कमाई, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Sat, 25 Nov 2023 12:51 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
भारत में विदेशी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। पिछले कुछ समय में हॉलीवुड फिल्मों का बाजार देश में तेजी से बढ़ा है। अधिक से अधिक ये फिल्में भारतीय सिनेमाघरों में आ रही हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। अब तक नौ हॉलीवुड फिल्में भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं और आने वाले वर्षों में यह संख्या बढ़ती ही जाने वाली है। ऐसे में आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारत में अब तक रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।
Starfish Review: ‘एनिमल’ की रिलीज से पहले टी सीरीज का नजरबट्टू, हर तरफ लोबान सा सब धुआं धुआं
विज्ञापन

2 of 6
अवतार 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार 2
अवतार 2 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सूची में शीर्ष पर है। इसे दिसंबर 2022 के मध्य में रिलीज किया गया था। इसने पहले वीकएंड पर 129 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म ने देश में 391.4 करोड़ का कलेक्शन कर धमाल मचा दिया था। हालांकि, यह 400 करोड़ क्लब में पहुंचने में नाकाम रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
एवेंजर्स एंडगेम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एवेंजर्स एंडगेम
हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम भारत में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। दरअसल, अवतार 2 के आने से पहले यह भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली हॉलीवुड फिल्म थी। रिलीज के समय फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला था।

4 of 6
एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर है। यह फिल्म 27 अप्रैल 2019 को रिलीज हुई थी। इसका लाइफटाइम कलेक्शन 227.43 करोड़ था। बता दें कि एवेंजर्स फ्रेंचाइजी फिल्मों की देश में काफी ज्यादा लोकप्रियता है। भारत में इस फिल्म के सुपरहीरोज को खूब पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
'स्पाइडर मैन: नो वे होम' का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
स्पाइडर नो वे होम
स्पाइडरमैन फिल्म सीरीज में मार्वल की तीसरी फिल्म "स्पाइडर-मैन: नो वे होम" ने अपने प्रदर्शन से लोगों को चौंका दिया था। भारत में इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने 218.41 करोड़ की शानदार कमाई की थी। यह देश में चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली विदेशी फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द जंगल बुक - फोटो : सोशल मीडिया
द जंगल बुक
भारत में द जंगल बुक के प्रशंसक काफी पहले से रहे हैं। यही वजह है कि जब इस पर 2016 में नई फिल्म बनी तो भारत में इसने अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म का हिंदी वर्जन भारतीय दर्शकों के बीच काफी हिट रहा। द जंगल बुक ने कई बॉलीवुड दिग्गजों को पछाड़ते हुए अपने लाइफटाइम में 188 करोड़ रुपये कमाए थे।
Spirit: प्रभास की 'स्पिरिट' पर संदीप रेड्डी वांगा ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें