अकादमी पुरस्कार विजेता जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' थियेटर के बाद ओटीटी प्लेटफार्म पर भी खूब पसंद की जा रही है। 7 जून को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई यह फिल्म अंडरवाटर एडवेंचर का खुलासा करती है। यह फिल्म एक ऐसी दुनिया से दर्शकों को परिचित कराती है, जिसे उन्होंने कभी नहीं देखा। यह फिल्म महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो भूमि के संरक्षण से लेकर शक्तिशाली विरासत चरित्र से परिभाषित करती है और अपने लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ती हैं। आइए जानते हैं इस फिल्म के पांच ऐसे ही महिला किरदारों के बारे में...