फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल जैक्सन के वो 5 गीत, जिन्होंने पूरी दुनिया में कर दिया मशहूर,एक गाने पर हो चुका है विवाद

Wed, 29 Aug 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिका के मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन ने साल 2009 में भले ही दुनिया से अलविदा कह दिया हो लेकिन उनके डांस और बेहतरीन गानों की छाप हमेशा कायम रहेगी। उन्होंने न केवल अपने डांस से बल्कि गीतों से भी दुनियाभर में नाम कमाया। बताया जाता है कि पॉप सिंगिग में माइकल जैक्सन का कद काफी बड़ा था। यही वजह है कि आज भी तमाम पॉप सॉन्ग प्रेमी उनके गानों को बहुत पसंद करते हैं। माइकल जैक्सन का आज 60वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको उनके ऐसे सुपरहिट गाने सुनाते हैं जिनसे उन्होंने दुनियाभर में पहचान बनाई। 
Trending Videos
विज्ञापन

अर्थ सॉन्ग
माइकल जैक्सन का यह गाना साल 1982 में आया था। जलवायु परिवर्तन पर बयां करते इस गाने ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस गाने के लिए उन्हें ग्रैमी अवार्ड में बेस्ट म्यूजिक वीडियो का पुरस्कार मिला था। 
विज्ञापन

ह्यूमन नेचर
'ह्यूमन नेचर' गाना माइकल जैक्सन के करियर के सुपहहिट गानों में से एक है। यह उनकी सबसे कामयब एलबम 'थ्रिलर' का छठा गाना है। इस गाने को स्टीव पोरकारो ने लिखा है।

दे डू नॉट केयर अबाउट अस
माइकल जैक्सन का यह गाना आज भी कई पॉप सिंगर फैंस का फेवरेट है। 'दे डू नॉट केयर अबाउट अस' साल 1996 में रिलीज किया गया था। इस गाने की एलबम का नाम 'हिस्ट्री: पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर' का है। 'दे डू नॉट केयर अबाउट अस' गाने को माइकल जैक्सन के विवादित गानों में गिना जाता है। 
विज्ञापन

गिव इन टू मी
माइकल जैक्सन का यह गाना उनकी 1991 में स्टूडियो एलबम 'डेन्जरस' का दसवां गाना है। 'गिव इन टू मी' गाने को आज भी लाखों माइकल जैक्सन के फैंस पसंद करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाइट और ब्लैक
यह गाना माइकल जैक्सन की बहुचर्चित एलबम 'डेन्जरस' का है। इस गाने को माइकल जैक्सन ने लिखा और कंपोज किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें