किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक निधन ने पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। माइकल जैक्सन का आज जन्मदिन है। माइकल जैक्सन को 'किंग ऑफ पॉप' के नाम से भी जाना जाता है। साल 1964 में माइकल जैक्सन ने अपने करियर की शुरुआत की। 80 के दशक की शुरुआत में ही माइकल पॉप म्यूजिक और मनोरंजन की दुनिया के मशहूर सितारे बन गए। माइकल लॉस एंजिल्स के अपने घर में मृत मिले थे। बताया गया कि कार्डियक अरेस्ट से उनकी जान चली गई। माइकल जैक्सन अकेले ऐसे गायक, गीतकार और पॉप डांसर है जिन्हें रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। आइए जानते हैं माइकल जैक्सन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
माइकल जैक्सन
माइकल जैक्सन का पॉप और रॉक म्यूजिक आज पूरी दुनिया में प्रचलित है। उनके नाम पर 13 ग्रैमी अवार्ड, ग्रैमी लीजेंड अवार्ड, ग्रैमी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, 26 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड दर्ज हैं। जिस रात उनकी मौत हुई वो एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 8
Michael Jackson
1987 में रिलीज म्यूजिक वीडियो ‘स्मूथ क्रिमिनल’ में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो कर पाना आज भी किसी के बस की बात नहीं। ऐसा वो खास जूतों की मदद से करते थे, जिसका पेटेंट उनके और दो साथियों के नाम है। माइकल जैक्सन ने दुनिया को रोबोट और मूनवॉक जैसे खास डांसिंग का हुनर ही नहीं, बल्कि हिप-हॉप, पोस्ट-डिस्को, कंटेम्पररी आरएंडबी, पॉप और रॉक भी सिखाया।
4 of 8
Michael Jackson
माइकल जैक्सन पर 13 साल के एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप था। जैक्सन का कहना था कि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है और आरोप बेबुनियाद हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चार महीने तक चला था। हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में दोषी नहीं पाया गया।
विज्ञापन
5 of 8
माइकल जैक्सन
माइकल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बहुत ज्यादा विवादों में रहे। अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कराई हालांकि, जैक्सन ने केवल दो बार प्लास्टिक सर्जरी करवाने की बात स्वीकार की थी। माइकल के बॉडी गार्ड्स बिल और जैवन को इस बात की इजाजत नहीं थी कि वो अपने घरवालों को यह बात बता सकें कि वो माइकल जैक्सन के लिए काम करते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
माइकल जैकसन
माइकल जैक्सन की किताब 'रिमेंबर द टाइम : प्रोटेक्टिंग माइकल जैक्सन इन हिज फाइनल डेज' में लिखा है उनके घर में कोई भी बिना पूर्वाअनुमति के नहीं आ सकता था सिवाय उनकी मां कैथरीन जैक्सन के। जैक्सन के पिता और भाई-बहन तक को उनसे अनुमति लेकर आना पड़ता था। माइकल जैक्सन को अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद था। एक बार वॉशिंगटन के एक होटल में दीवार पर लगे सीसीटीवी कैमरा को हाथ मारकर तोड़ दिया था।
विज्ञापन
7 of 8
माइकल जैकसन
कहते हैं माइकल जैक्सन ने अपनी मौत से कुछ दिनों पहले परफॉर्मेंस के दौरान खुद को गोली मार दिए जाने की आशंका जताई थी। जैक्सन के करीबी मित्र ने साल 2013 में यह खुलासा किया था। माइकल जैक्सन आखिरी दिन मिलने वाले लोग बताते हैं कि वो कमाल के मूड में थे और कहीं से भी बीमार नहीं लग रहे थे. वो एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले थे और इसके लिए उन्होंने देर रात तक रिहर्सल की थी।
माइकल जैक्सन ने पहली बार किसी इंडियन सिंगर को न्यौता भेजा था। बप्पी लाहिड़ी इकलौते संगीतकार हैं, जिन्हें किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन ने मुंबई में आयोजित अपने पहले शो में बुलाया था। यह लाइव शो 1996 में आयोजित किया गया था।