स्पाइडरमैन: नो वे होम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्पाइडरमैन: नो वे होम (16 दिसंबर 2021)
फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां ये तीन साल पहले फिल्म ‘स्पाइडरमैन: फार फ्रॉम होम’ में आकर रुकी थी। इससे पहले स्पाइडरमैन की सीरीज ‘स्पाइडरमैन’, ‘स्पाइडमैन 2’, ‘स्पाइडरमैन 3’, ‘द अमेजिंग स्पाइडरमैन’ और ‘द अमेजिंग स्पाइडरमैन 2’ के नाम से बन चुकी है। 'स्पाइडरमैन: नो वे होम' में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, जैकब बटालोन और अल्फ्रेड मोलिना की मुख्य भूमिकाएं थी। फिल्म के निर्देशक जॉन वाट्स,लेखक क्रिस मैककेना और एरिक सोमर्स तथा निर्माता केविन फाइगी और एमी पास्कल हैं। यह 16 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। 200 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,910,048,245 डॉलर रहा है।