फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवेंजर्स ही नहीं, इन 5 हॉलीवुड फिल्मों ने भारत में मारी धमाकेदार एंट्री, आमिर-सलमान भी रह गए पीछे

Fri, 04 May 2018 12:54 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Avenger
भारत में हॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिसका ताजा उदाहरण हाल ही में रिलीज फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' है। जिसकी कमाई का आंकड़ा महज 3 दिन में 100 करोड़ के करीब पहुंच गया है। भारत में हॉलीवुड की कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिन्होंने विदेशों से ज्यादा भारत में अपनी कमाई का डंका बजाया। तो चलिए आपको ऐसी पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं जिन्होंने भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।
विज्ञापन

2 of 6
‪‪Avengers Infinity War‬
एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर
'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने ताबड़तोड़ कमाई से बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म को रिलीज हुए महज तीन दिन हुए हैं और इसकी कमाई का आंकड़ा 96 करोड़ पार कर चुका है। इसकी धामाकेदार अोपनिंग और कलेक्शन को देखकर लगता है कि फिल्म आने वाले दिनों में और भी तहलका मचा सकती है। यह फिल्म अब तक भारत में 96.30 करोड़ की कमाई कर चुकी हैं। जबकि वर्ल्ड वाइड यह आंकड़ा 123.25 करोड़ पहुंच गया है।
विज्ञापन

3 of 6
Black Panther
ब्लैक पैंथर 
ब्लैक पैंथर फिल्म ने भारत में करीब 119 करोड़ की कमाई की। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में ज्यादातर एक्टर अमेरिकी-अफ्रीकी मूल के हैं। इसके साथ ही इस फिल्म में एक्शन और जबरदस्त सीन्स का तड़का लगाया गया है जिस वजह से यह लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही। यह मॉरवेल स्टूडियो की बनी फिल्म है। इस फिल्म को रयान कूगलर ने डायरेक्ट किया था। 

4 of 6
Titanic
टाइटेनिक
साल 1997 में रिलीज फिल्म 'टाइटेनिक' ने न केवल विदेश में बल्कि कमाई के मामले में भारत में भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इस फिल्म ने भारत में 84 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में जैक और रोज की लव स्टोरी को दिखाया गया है। यहां तक कि फिल्म में दिखाया गया जहाज डूबने का सीन लोगों के जहन में आज भी उतना ही ताजा है।
विज्ञापन

5 of 6
Life of pie
लाइफ ऑफ पाय
साल 2012 में रिलीज इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसमें बॉलीवुड एक्टर इरफान खान भी थे। इस फिल्म ने भारत में 61 करोड़ की कमाई की थी जबकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 3480 करोड़ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
The Avengers
द एवेंजर्स
द एवेंजर्स फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भी ताबड़तोड़ कमाई करके भारत में 76 करोड़ का बिजनेस किया था। यह फिल्म सुपरहीरो की कहानी पर आधारित थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें