फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार-पांच दिन में ही ठंडी पड़ी Avengers Infinity War, घटती कमाई को लेकर बड़ा खुलासा

Thu, 03 May 2018 03:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
avengers infinity war
हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' टिकट खिड़की पर सुस्त पड़ती नजर आ रही है। रिलीज को एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ और इसकी कमाई में 20-25 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को यानी रिलीज के छठे दिन फिल्म ने 11.50-12 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसकी कमाई 1,46,58,00,000 यानी करीब 147 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन

2 of 5
‪‪Avengers Infinity War‬
ट्रेड एनालिस्ट्स ने जानकारी दी है कि टिकट की कीमत सामान्य स्तर पर पहुंच गई है। रिलीज के शुरुआती दिनों में इसकी कीमत ज्यादा थी। आमतौर पर ऐसा रिलीज के दूसरे सोमवार को होता है। टिकट की कीमत कम होने की वजह से फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Avengers Infinity War
फिल्म 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' ने भले ही एक दिन में 12 करोड़ रुपये कमाए मगर अभी भी यह मेगा बजट फिल्म 'बाहुबली-2' को पछाड़ नहीं पाई है। फिल्म अभी भी '150-करोड़' के क्लब में शामिल नहीं हो पाई है। वहीं प्रभास स्टारर फिल्म 'बाहुबली 2: द कंक्लूजन' रिलीज के चार दिन के अंदर ही 150 करोड़ क्लब में पहुंच गई थी। 

4 of 5
अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर
जानें फिल्म ने किस दिन कमाए कितने रुपये-
शुक्रवार - 31,33,00,000 करोड़ रुपये
शनिवार - 30,25,00,000 करोड़ रुपये
रविवार - 32,75,00,000 करोड़ रुपये
सोमवार-20,50,00,000 करोड़ रुपये
मंगलवार-20,00,00,000 करोड़ रुपये
बुधवार- 11,75,00,000 करोड़ रुपये

कुल कमाई- 1,46,58,00,000 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Avengers Infinity War
हॉलीवुड फिल्म होने के बावजूद भारत के सिने दर्शकों के बीच 'एवेंजर्स इंफिनिटी वॉर' को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसकी मुख्य वजह यह है कि अंग्रेजी के अलावा इसे लगभग सभी मुख्य क्षेत्रिय भाषाओं में रिलीज किया गया है। राजेश खट्टर, रोहित रॉय, गौरव चोपड़ा समेत कई जाने-माने सितारों ने फिल्म की हिन्दी डबिंग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें