फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हॉलीवुड अभिनेता डैनी एलो का निधन, गॉडफादर 2 में निभाया था दमदार किरदार

Sun, 15 Dec 2019 07:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
1 of 1
Danny Aiello - फोटो : Social Media
हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर एक्टर डैनी एलो का निधन हो गया है। डैनी 86 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाकर उन्हें काफी उपलब्धि मिली थी। 

70 के दशक में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर गैंगस्टर फिल्म गॉडफादर 2 में डैनी एलो के अभिनय को काफी सराहा गया था। वो फिल्मों के अलावा कई पॉपुलर टीवी शोज का भी हिस्सा रहे।

परिवार की तरफ से बीबीसी को दिए गए स्टेटमेंट में कहा गया, 'हमें बड़े दुख के साथ ये कहना पड़ रहा है कि डैनी एलो प्यारे पिता, पति, दादा, एक्टर और म्यूजिशियन का बीमारी के कारण निधन हो गया। इस दौरान परिवार ने प्राइवेसी की मांग की है और सर्विस अरेंजमेंट्स की घोषणा जल्द ही परिवार द्वारा की जाएगा।'

फिल्ममेकर केविन स्मिथ ने डैनी के निधन पर शोक जताते हुए फिल्म 'डू द राइट थिंग' में किए गए उनके किरदार को याद किया। डैनी ने बैंग द ड्रम स्लोली, ort Apache the Bronx, वन्स अपॉन अ टाइम इन अमेरिका, द पर्पल रोज ऑफ काइरो और हडसन हॉक जैसी फिल्मों में भी काम किया।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें