फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 वर्षीय अभिनेता जैक बर्न्स का निधन, घर में मिला शव, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Thu, 12 Dec 2019 06:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जैक बर्न्स - फोटो : Twitter
कई टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर जैक बर्न्स का 14 साल की उम्र में निधन हो गया है। 14 वर्षीय बर्न्स अपने घर में मृत पाए गए हैं। हालांकि अधिकारियों ने उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं किया है। खबरों के अनुसार, बर्न्स एक दिसंबर को स्कॉटलैंड के ग्रीनॉक में स्थित अपने आवास में मृत पाए गए। 
विज्ञापन

2 of 4
जैक बर्न्स - फोटो : Twitter
पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। हालांकि अधिकारियों ने इसमें किसी आपराधिक गतिविधि के शामिल होने का संदेह नहीं जताया है। लेकिन मौत का कारण अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बर्न्स के निधन से उनके फैंस को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस खबर को सुनकर हैरान हैं और अपनी-अपनी तरफ से श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
जैक बर्न्स - फोटो : social media
बर्न्स ‘आउटलैंडर’ और ‘प्लेन साइट’ सहित कई टीवी शोज में काम कर चुके थे। उन्होंने अगले ‘बिली इलियट’ के लिए डबिंग भी की थी।
विज्ञापन

4 of 4
Juice Wrld - फोटो : social media

अभी हाल ही में हिप हॉप स्टार जूस वर्ल्ड का भी निधन हो गया था। वह महज 21 साल के थे। खबरों के मुताबिक, रैपर ने छह दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वह कैलिफोर्निया से शिकागो के मिडवे एयरपोर्ट के लिए निकले। यात्रा के दौरान उनका दिमागी संतुलन खो गया। जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें