Hollywood Movie The Fantastic Four Day 5 Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन हो चुके हैं। जानिए, मंगलवार को इसके कलेक्शन में कितना इजाफा हुआ?
‘द फैंटास्टिक फोर’ मार्वल स्टूडियो की सुपरहिट फ्रैंचाइज फिल्म है। हाल ही में इसी सीरीज की हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ दुनिया भर में और भारत में रिलीज हुई। फिल्म को भारत में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जानिए, मंगलवार यानी 5वें दिन इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।
5वें दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ ने 5वें दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 23.76 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकएंड के मुकाबले यह कलेक्शन कम है लेकिन फिर भी यह कमाई भारत में एक हॉलीवुड फिल्म के लिए संतोषजनक कही जाएगी।
‘सैयारा’ के कारण नहीं बढ़ रहा कलेक्शन
हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ के कलेक्शन में इजाफा ना होने की एक वजह बॉलीवुड फिल्म ‘सैयारा’ भी है। इस वक्त यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। फिल्म ‘सैयारा’ ने मंगलवार यानी रिलीज के 12वें दिन 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म की कुल कमाई भी 266.00 करोड़ रुपये हो चुकी है।
क्या है ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ की कहानी
हॉलीवुड फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ की कहानी एडवेंचर, इमोशन से भरी है। इसमें चार एस्ट्रोनॉट्स हैं, जो एक स्पेस मिशन में हादसे का शिकार होते हैं। इस हादसे के कारण इनके पास अलग तरह की ताकत और शक्तियां आ जाती हैं, जिससे ये आगे चलकर सुपरहीरो बनते हैं। फैंस को इस फिल्म का वीएफएक्स काफी पसंद आया है।
फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ का एक सीन
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म में मौजूद है नामी स्टार कास्ट
फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ को मैट शैकमैन ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट में पेड्रो पास्कल, वनेसा किर्बी, जोसेफ क्विन और एबान मास बच्राक जैसे बेहतरीन हॉलीवुड एक्टर्स शामिल हैं।