Taylor Swift And Travis Kelce: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स अपनी शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर से नजर आए हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दोनों एक साथ काफी खुश लग रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने अपनी शादी की तस्वीरें अभी तक पब्लिक नहीं की हैं। मगर इस नए जोड़े ने फैंस को अपनी शादीशुदा जिंदगी की पहली झलक दिखा दी है। न्यूयॉर्क में शादी करने की खबरों के ठीक एक हफ्ते बाद, इस जोड़े को पहली बार पति-पत्नी के तौर पर एक-साथ देखा गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
विज्ञापन
2 of 5
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद पहली बार दिखे टेलर और ट्रैविस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेलर और ट्रैविस कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में जूजू स्मिथ-शुस्टर और लॉरा क्रुक की शादी में शामिल हुए। दोनों को वेन्यू में हाथ में हाथ डाले चलते हुए देखा गया। एक-साथ वे काफी खुश लग रहे थे। उनमें नए-नए शादीशुदा जोड़े वाली चमक साफ दिख रही थी।
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस के लिए खास पल
यह तस्वीरें तब सामने आईं, जब ऐसी खबरें थीं कि टेलर और ट्रैविस ने तीन जुलाई को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक शानदार समारोह में शादी की थी। जूजू और लॉरा की शादी में उनकी मौजूदगी उनकी अपनी शादी के बाद पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति है। इसलिए यह पल उनके फैंस के लिए भी खास बन गया।
4 of 5
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
खास है टेलर और ट्रैविस की ड्रेस
टेलर ने इस मौके के लिए एक शानदार स्ट्रैपलेस गाउन चुना। इस पर गुलाबी रंग के फूल बने हैं। वहीं, ट्रैविस ने क्लासिक ग्रे सूट पहना। उन्होंने इसके साथ सफेद शर्ट, मैचिंग टाई, काले लेदर के जूते और डार्क सनग्लासेस पहने थे।
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को है शादी की तस्वीरों का इंतजार
भले ही उनकी हालिया तस्वीरें वायरल हो गई हैं, लेकिन फैंस अभी भी टेलर और ट्रैविस की अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दोनों ने 26 अगस्त, 2025 को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी। ट्रैविस ने टेलर स्विफ्ट को एक खूबसूरत फूलों के गार्डन में प्रपोज किया था। यह तस्वीरें उस वक्त खूब वायरल हुई थीं।