फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supergirl Collection: क्या भारत में उम्मीदों पर खरी उतरी 'सुपरगर्ल'? जानें पहले दिन का कलेक्शन

Fri, 26 Jun 2026 08:33 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Supergirl Box Office Collection Day 1: हॉलीवुड फिल्म 'सुपरगर्ल' आज भारत में रिलीज हो गई है। जानिए बॉलीवुड फिल्मों के बीच इसने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
सुपरगर्ल - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में इन दिनों कई बॉलीवुड फिल्में चल रही हैं। ऐसे में हॉलीवुड फिल्म 'सुपरगर्ल' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। जहां कई फिल्मों ने अच्छी कमाई की है, वहीं इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Supergirl Movie Review: ना माहौल ना कहानी, ताकत तो सुपरमैन जैसी पर कमजोर रह गई सुपरगर्ल; जानें कहां हुआ झोल?
 
विज्ञापन

2 of 5
सुपरगर्ल - फोटो : एक्स
'सुपरगर्ल' की पहले दिन की कमाई
अभिनेत्री मिली एलकॉक की अदाकारी वाली फिल्म 'सुपरगर्ल' ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। मिली एलकॉक ने पहली बार सुपरगर्ल का किरदार निभाया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुपरगर्ल - फोटो : X
'सुपरगर्ल' के कलेक्शन पर पड़ा असर
आपको बता दें कि आज सिनेमाघरों में बॉलीवुड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हुई है। पहले दिन इस फिल्म ने 11.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। इस फिल्म के कलेक्शन का असर 'सुपरगर्ल' के कलेक्शन पर पड़ा है।

4 of 5
सुपरमैन - फोटो : X
'सुपरमैन' से कितनी पीछे है फिल्म?
अभिनेत्री मिली एलकॉक इससे पहले साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'सुपरमैन' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने पहले दिन भारत के बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के मुकाबले 'सुपरगर्ल' का कलेक्शन काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुपरगर्ल - फोटो : X
क्या है फिल्म की कहानी?
क्रेग गिलेस्पी के निर्देशन में बनी फिल्म इस फिल्म में मिली अल्कॉक, मैथियास शोनार्ट्स, ईव रिडले, जेसन मोमोआ और डेविड कोरेनस्वेट ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी सुपरमैन की कजिन कारा (मिली अल्कॉक) की है जो एक अलग प्लेनिट पर है। वहां रेड सन है पर कारा नॉर्मल रहती है क्योंकि उसकी ऊर्जा का स्त्रोत ही वो रेड सन है। उसके साथ एक पेट डॉग क्रिप्टो रहता है। कहानी आगे बढ़ती और क्रिप्टो की जान मुश्किल में पड़ जाती है। अब अपने पेट डॉग क्रिप्टो की जान बचाने के लिए कारा येलो हिल्स के ब्रिगैंड गिरोह के सरगना क्रेम (मैथियास शोनार्ट्स) से लड़ाई करती है। इस लड़ाई में उसे रूथी मैरी (ईव रिडले) और लोबो (जेसन मोमोआ) का साथ मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें