फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहरत से खत्म हुआ था ये म्यूजिक बैंड, आरडी बर्मन भी इस्तेमाल करते थे इनकी धुनें

Mon, 04 Nov 2019 08:56 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
(बाएं से दाएं) बेनी एंडरसन, आनी फ्रिड लिंगस्टाड, एगनेइता फेल्ट्सकोग और बीऑर्न उलवियस - फोटो : सोशल मीडिया
आज के वक्त में करीबन हन दिन कोई न कोई नया गाना आपको सुनने को मिलता है। कभी वो गाना किसी बॉलीवुड फिल्म का होता है तो कभी किसी पॉप एलबम का, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनमें से कितने ही गाने विदेशी धुनों को रीमेक करके बनाए गए हैं। ऐसे ही एक विदेशी बैंड एबा (ABBA) के बारे में हम आपको इस स्पेशल रिपोर्ट में बताएंगे जिसकी दम पर बॉलीवुड ने कितने ही सुपर डूपर हिट गाने आपको सुनाए....
विज्ञापन

2 of 8
एबा - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे पड़ा नाम एबा (ABBA)
1972 में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोल्म में इस बैंड की शुरुआत हुई थी। इस बैंड में कुल चार लोग थे, जिनके नाम एगनेइता फेल्ट्सकोग (Agnetha Fältskog), बीऑर्न उलवियस (Björn Ulvaeus), बेनी एंडरसन (Benny Andersson) और आनी फ्रिड लिंगस्टाड (Anni-Frid Lyngstad) हैं। इस बैंड का नाम इन चारों के पहले अक्षर पर रखा गया था। 1974 से 1982 तक इस बैंड ने न सिर्फ स्वीडन बल्कि पूरी दुनिया में अपने बेहतरीन गानों से धूम मचाई थी। इस बैंड के गाने वर्ल्डवाइड म्यूजिक चार्ट लिस्ट में टॉप पर रहते थे। एबा ने 1974 में इंग्लैंड में यूरोविजन सॉन्ग कॉन्टेस्ट जीता था, जो स्वीडन के लिए इस मुकाबले की पहली ऐतिहासिक जीत थी।
विज्ञापन

3 of 8
एबा - फोटो : सोशल मीडिया
शोहरत से टूटी शादियां
इस बैंड में कुल चार लोग थे, या दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि इस बैंड में कुल दो शादीशुदा जोड़े थे। दरअसल एगनेइता फेल्ट्सकोग- बीऑर्न उलवियस और बेनी एंडरसन- आनी फ्रिड लिंगस्टाड जीवनसाथी थे। इस बैंड की शुरुआत में तो सब कुछ सही रहा लेकिन जैसे जैसे चारों को शोहरत मिलने लगी, वैसे- वैसे उसका असर इन सभी की निजी जिंदगी पर पड़ने लगा। जिसके बाद दोनों जोड़ों का तलाक हो गया।

गानों में रिश्ते टूटने का दर्द
इन चारों के रिश्तों की समस्या बाद में इस बैंड के गानों में भी देखने को मिली। कैसे रिश्तों में समस्या आई इसका जिक्र म्यूजिक और वीडियोज में देखने को मिलता था। रिश्तों के खत्म होने के बाद  जनवरी 1983 में ये बैंड भी आधिकारिक तौर पर बंद हो गया। बैंड के बंद होने के बाद बीऑर्न उलवियस और बेनी एंडरसन को म्यूजिक राइटिंग से सफलता मिली लेकिन आनी फ्रिड लिंगस्टाड और एगनेइता फेल्ट्सकोग ने अकेले अकेले काम करना शुरू किया। वहीं दोनों को सफलता भी कुछ खास नहीं मिली।

4 of 8
एबा - फोटो : सोशल मीडिया
फिर से बिके एबा के गाने
1989 में पॉलीग्राम नाम की एक कंपनी ने एबा के गानें और रिकॉर्ड कंपनी पोलर को खरीद लिया। इसके बाद पॉलीग्राम ने एबा के पुराने गानों को फिर से सितंबर 1992 में इंटरनेशनल लेवल पर री-इश्यू किए। इन गानों में एबा गोल्ड कलेक्शन भी शामिल था। एबा के रीइश्यू गाने वर्ल्डवाइड बेस्टसेलर घोषित हुए। इसके साथ ही एबा के गानों को नोटेबली मूरील वेडिंग, एडवेंचर ऑफ प्रिसकिला और क्वीन ऑफ द डेसर्ट में भी इस्तेमाल किया गया। 

वर्ल्ड टूर और फिल्मों में भी एबा के गानों का हुआ इस्तेमाल
1999 में एबा के म्यूजिक को म्यूजिकल 'ममा मिआ' वर्ल्ड टूर में इस्तेमाल किा गया। इसके बाद 2008 में ममा मिआ नाम की ही फिल्म भी रिलीज हुई, जिसमें एबा के गानों का इस्तेमाल हुआ। इस फिल्म ने उस साल (2008) में इंग्लैड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम किया।  27 अप्रैल 2018 में इस बात की घोषणा हुई कि इस बैंड ने 35 साल बाद दो नए गाने रिकॉर्ड किए हैं। इन गानों के नाम - 'आई स्टिल हेव फेथ इन यू' और 'डोन्ट शट मी डाउन' हैं।
विज्ञापन

5 of 8
एबा - फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी बैंड्स को देते थे टक्कर
बता दें कि एबा ऐसा पहला बैंड था जो किसी अंग्रेजी देश का न होकर भी उनके देशों में भी न सिर्फ पसंद किया जाता था बल्कि चार्टबस्टर्स में भी जगह बनाता था। इन देशों की लिस्ट में यूके, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और अमेरिका शामिल थे। पेवेलियन बुक्स की किताब की एक रिपोर्ट के मुताबिक एबा के कुल रिकॉर्ड सेल 26,86,17,06,000 रुपये से भी अधिक थे। 2005 में यूरोविजन सॉन्ग कॉन्टेस्ट के सेलिब्रेशन में एबा के गाने वाटरलू को इतिहास का सर्वश्रेष्ट गाना बताया गया। इसके अलावा 2010 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में भी सम्मान मिला। वहीं 2015 में एबा के गाने डांसिंग क्वीन को ग्रैमी हॉल ऑफ फेम में भी जगह दी गई थी।
विज्ञापन

6 of 8
फिल्म: हम किसी से कम नहीं - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में भी इस्तेमाल हुआ हैं एबा का म्यूजिक
बॉलीवुड पर अक्सर म्यूजिक चोरी का आरोप लगता रहा है। वहीं कुछ गानों को आधिकारिक तौर पर भी रीमेक किया गया लेकिन क्या आप जानते हैं कि एबा के ऐसे कई गाने हैं जो बॉलीवुड में इस्तेमाल हुए हैं। एक नजर ऐसे ही कुछ गानों पर....

फिल्म- हम किसी से कम नहीं
गाना- मिल गया हमको साथी
वर्ष- 1977

25 अगस्त 1977 को ऋषि कपूर, जीनत अमान, अमजद खान स्टारर फिल्म हम किसी से कम नहीं रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन नासिर हुसैन ने किया था जबकि म्यूजिक की जिम्मेदारी आरडी बर्मन की थी। फिल्म का एक गाना 'मिल गया हमको साथी' सुपरहिट साबित हुआ था। लेकिन अगर आप एबा के 1974 में रिलीज हुए गाने Abba - Mamma Mia को सुनेंगे तो आपभी कहेंगे कि सिर्फ बोल बदले हैं बाकी म्यूजिक तो एक जैसा है।


विज्ञापन

7 of 8
फिल्म: लव स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- लव स्टोरी
गाना- कैसा तेरा प्यार
वर्ष-  1981

1981 में कुमार गौरव स्टारर फिल्म लव स्टोरी रिलीज हुई थी। फिल्म का गाना कैसा तेरा प्यार आज भी कई लोगों की जुबां पर आ जाता है। लेकिन अगर आप एबा का गाना I Have A Dream सुनेंगे तो आप भी कहेंगे कि ये तो एक दम कॉपी है। बता दें कि फिल्म लव स्टोरी के म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन थे।

विज्ञापन

8 of 8
फिल्म: खिलाड़ियों का खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- खिलाड़ियों का खिलाड़ी
गाना- तू वाकिफ नहीं
वर्ष- 1996

अक्षय कुमार, रेखा, रवीना टंडन और इंदर कुमार स्टारर फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी 1996 में रिलीज हुई थी। फिल्म का म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था। वैसे फिल्म के गाने 'तू वाकिफ नहीं' और एबा के 1982 में रिलीज हुए गाने Fernando को आप सुनेंगे तो काफी हद तक आपको दोनों गाने एक जैसे लगेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें