फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियालिटी शो की कंटेस्टेंट ने टिंडर पर शुरू की डेटिंग, मिला पार्टनर तो मांगे पैसे, गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2019 11:11 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सूजी टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई रियलिटी टीवी शो प्रतियोगी सूजी टेलर को उसके टिंडर डेट पार्टनर पर हमला करने और उससे जबरन पैसे वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि सूजी टेलर ने बुधवार को ब्रिस्बेन के एक घर में उस व्यक्ति से मिलने के लिए डेटिंग ऐप टिंडर के माध्यम बुलाया और फिर जबरन पैसे की मांग की।
विज्ञापन

2 of 5
सूजी टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने आगे बताया कि जब सूजी के ऐप पार्टनर ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया तो एक दूसरा शख्स कमरे में घुस आया और उस पर हमला कर दिया।  इस पूरी घटना के बाद पुलिस ने गुरुवार को टेलर और उसके साथी आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जबरन वसूली, मारपीट सहित कई और अन्य आरोपों के साथ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सूजी टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
क्विंसलैंड पुलिस आगे बताती है कि दोनों आरोपियों ने जबरन पीड़ित के अकाउंट से उनके खुद के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए। वहीं दोनों ने पीड़ित के बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर उसके अकाउंट से पैसे भी निकाले। हालांकि ये राशि कितनी थी इस बारे में पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है।

4 of 5
सूजी टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही पुलिस ने इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी है कि क्या टेलर पीड़ित को पहले से जानती थी या नहीं। वहीं पीड़ित की हालत के बारे में भी पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूजी टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि टेलर की बेल कोर्ट ने रद्द कर दी है और अगली तारीख 25 नवंबर तय कर दी है। गौरतलब है कि टेलर टीवी शो द ब्लॉक में नजर आ चुकी हैं। ये शो 2015 में लोकल नाइन चैनल पर टेलिकास्ट हुआ था। इस शो उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ करीब डेढ़ करोड़ रुपये जीते थे। 

पढ़ें: सोचने वाली मशीनों और इंसानों की जंग की कहानी, टर्मिनेटर सीरीज की अगली सीक्वल पर काम शुरू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें