फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर विनिंग फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर की बेटी बनी पोर्न स्टार, कहा- अब पैसों की कमी नहीं होगी

Sat, 22 Feb 2020 12:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्टीवेन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला - फोटो : ट्विटर
11 ऑस्कर विजेता फिल्में बना चुके हॉलीवुड डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की दत्तक पुत्री मकेला स्पीलबर्ग का जीवन कठिनाईयों से भरा रहा है। बचपन में यौन शोषण, शराब की लत और भुखमरी पर काबू पाने के बाद स्पीलबर्ग की मंझली बेटी कहती हैं कि वह आगे बढ़ने और खुद को सशक्त बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बतौर पोर्न स्टार अपना करियर चुना है। बकौल मकेला पोर्न स्टार बनना उनके लिए सशक्त बनना है।
विज्ञापन

2 of 5
स्टीवेन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला - फोटो : ट्विटर
द सन को दिए एक इंटरव्यू में मकेला स्पीलबर्ग ने कहा कि वह अपने करियर में बदलाव कर रही हैं क्योंकि वह ऐसा करना चाहती हैं। पोर्न वीडियो बनाना इसलिए शुरू किया, क्योंकि पैसे नहीं कमा पा रही थी। लोग मुझे खुद से नफरत करने के लिए कहते थे, जिसे सुनकर मैं थक गई थी। मैं दिन-रात वह काम करके भी थक गई थी, जो मेरी आत्मा को संतुष्ट नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
स्टीवेन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला - फोटो : ट्विटर
मकेला स्पीलबर्ग का कहना है कि वह किसी और के साथ पोर्न वीडियो नहीं बनाएंगी लेकिन वह अभी सिर्फ खुद के पोर्न वीडियो ऑनलाइन अपलोड करेंगी, और उन्होंने ऐसा पहले भी किया है। पोर्नहब नामक एक वेबसाइट जो बलात्कार, हिंसा और अनाचार को बढ़ावा देता है उसपर उन्होंने कई वीडियोज अपलोड किए थे लेकिन बाद में हटा लिए।

4 of 5
स्टीवेन स्पीलवर्ग की बेटी मकेला - फोटो : ट्विटर
मकेला का मानना है कि अश्लील वीडियो बनाना उनकी आत्मा के लिए "संतोषजनक" होगा। मकेला ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपने नए करियर की घोषणा की थी। और इसे अपने नए करियर को "सुरक्षित, समझदारी भरा कदम कहा। मकेला ने बताया था कि मेरा स्वभाव हमेशा से काफी सेक्शुअल रहा है लेकिन पहले मुझे बुरा लगता था क्योंकि मैं इससे पैसे नहीं कमा पाती थी और इस वजह से कई बार मुश्किल में भी पड़ चुकी हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मकेला - फोटो : ट्विटर
मकेला ने कहा था मैंने अपने माता-पिता को अपने नए पेशे के बारे में फेसएप पर बताया था। मकेला ने बताया मेरे पेरेंट्स इस बात से चिंतित तो थे लेकिन निराश नहीं थे। उन्होंने मेरे करियर च्वॉइस को लेकर कोई सवाल नहीं किए। उन्होंने मेरा साथ दिया।

स्टीवन स्पीलबर्ग की बेटी बनी पॉर्न स्टार, कहा- पैसा कमाना चाहती हूं, पिता ने दिया साथ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें