फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैरासाइट' को बेस्ट फिल्म का ऑस्कर देने पर डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया मजाक, ब्रैड पिट पर भी कसा तंज

Fri, 21 Feb 2020 09:20 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Donald Trump - फोटो : Social Media
दक्षिण कोरियाई फिल्म पैरासाइट ने ऑस्कर 2020 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता। ऑस्कर के 92 साल पुराने इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी विदेशी भाषा की फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। किसी अन्य भाषा की फिल्म का ऑस्कर जीतना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रास नहीं आया और उन्होंने इसे लेकर तंज कसा। 
विज्ञापन

2 of 4
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
यूएस कोलोरैडो में एक कैंपेन रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा इस बार के अकेडमी अवॉर्ड्स कितने बेकार थे। उन्होंने कहा, 'ये क्या बकवास है? हमें दक्षिण कोरिया से ट्रेड के मामले में पहले ही इतनी दिक्कतें हैं, उसके ऊपर से इन लोगों ने उन्हें साल की बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दे दिया।'
 
विज्ञापन

3 of 4
Brad Pitt and Jennifer Aniston - फोटो : Twitter
ब्रैड पिट पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि 'Gone With The Winds' जैसी फिल्मों के दिन वापस आएं। उन्होंने कहा कि फिर आपने ब्रैड पिट को अवार्ड दिया, मैं कभी भी उनका बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं रहा। बता दें कि ब्रैड पिट को 'वन्स अपॉन अ टाइम इन हॉलिवुड' में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए ऑस्कर मिला है।
विज्ञापन

4 of 4
पैरासाइट फिल्म का एक दृश्य - फोटो : BBC
पैरासाइट ने जीता लोगों का दिल
निर्माता क्वाक सिन आए और निर्देशक बोंग जून-हो की इस फिल्म को कुल छह पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म के साथ-साथ, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म और ओरिजनल स्क्रीनप्ले का ऑस्कर भी मिला।

वारिस पठान के बयान पर भड़के जावेद अख्तर, बोले- तुम्हें 15 करोड़ मुसलमानों का ठेका किसने दिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें