फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड वालों के लिए काम करते हैं भारतीय मूल के ये सितारे

Thu, 21 Apr 2016 04:46 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : getty images
जिस तरह दूसरे देश के रहने वाले सितारे भारत में आकर ऐक्टिंग करते हैं, उसी तरह भारतीय सितारे भी विदेशी फिल्मों और सीरीज में काम करते हैं। जैसे कि प्रियंका चोपड़ा, इरफान खान, निमृत कौर। लेकिन विदेश में कुछ ऐसे सितारे भी हैं जो हैं तो भारतीय लेकिन वे काम सिर्फ विदेशी फिल्मों के लिए करते हैं। देखिए, विदेश में रहे-बसे उन भारतीयों को।
विज्ञापन

नील सेठी- डबवाली के हैं पर कभी नहीं किया हिंदी फिल्मों में काम

2 of 11
- फोटो : getty images
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द जंगल बुक असल में अंग्रेजी फिल्म है जिसे हिंदी में डब किया गया। खास बात ये है कि इसके लीड बाल कलाकार नील सेठी हैं तो भारतीय मूल के हैं लेकिन काम सिर्फ हॉलीवुड फिल्मों में करते हैं। वे डबवाली निवासी डॉ. रामजी दास सेठी के पौत्र हैं। उनके माता-पिता डॉ. सैम और डॉ. चीना सेठी हैं।
विज्ञापन

काल पेन- पैदा होने पर रखा गया था कालपेन सुरेश मोदी नाम

3 of 11
- फोटो : getty images
हॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरीज के चर्चित अभिनेता काल पेन का जन्म अमेरिका में कालपेन सुरेश मोदी के तौर पर हुआ था। उनके माता-पिता गुजरात के रहने वाले हैं। काल हैरोल्ड&कुमार, हाउ आई मेट योर मदर, वैन विल्डर, मालीबूज मोस्ट वॉन्टेड जैसी सीरीज और फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

फ्रीडा पिंटो- स्लमडॉग मिलिनेयर से पाई पहचान

4 of 11
- फोटो : getty images
फ्रीडा पिंटो को आपने फिल्म स्लमडॉग मिलिनेयर में देखा होगा जो हिंदी में स्लमडॉग करोड़पति के नाम से बनी थी। मुंबई में जन्मी और पढ़ीं फ्रीडा सिर्फ अंग्रेजी फिल्मों में काम करती हैं जैसे कि मिराल, तृष्णा, गर्ल राइजिंग, यूनिटी, डेसेर्ट डांसर। 
विज्ञापन

देव पटेल- गुजराती माता-पिता के बेटा है ये अंग्रेजी हीरो

5 of 11
- फोटो : getty images
स्लमडॉग मिलिनेयर में फ्रीडा के कोस्टार रहे देव पटेल की भी यही कहानी है। देव का जन्म लंदन में हुआ लेकिन उनके माता-पिता गुजराती हैं। हाल ही में आई देव की फिल्म द मैन हू न्यू इंफिनिटी के लिए उन्हें खूब सराहा भी गया है।
विज्ञापन

इंडिरा वर्मा- इंग्लैंड में जन्मी थी ये भारतीय बेटी

6 of 11
- फोटो : getty images
कामासूत्र: अ टेल ऑफ लव, ब्राइड एंड प्रेज्यूडिस, गेम ऑफ थ्रोन्स, लूथर, रोम जैसी फिल्मों और सीरीज से पहचान पाने वाली इंदिरा वर्मा का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। उनकी मां स्विटजरलैंड की रहने वाली हैं लेकिन पिता भारतीय हैं। इसलिए वे भी मूल रूप से भारतीय ही हुईं।
 
विज्ञापन

सेंधिल रामामूर्ती- एक हिंदी फिल्म में भी किया काम

7 of 11
- फोटो : getty images
अमेरिका के जाने माने ऐक्टर सेंधिल रामामूर्ति के माता-पिता भारतीय हैं। सेंधिल उन भारतीय मूल के सितारों में से हैं जिन्हें विदेश में काफी पसंद किया गया। हालांकि उन्होंने हिंदी फिल्म शोर इन द सिटी में भी काम किया है लेकिन ये उनकी इकलौती हिंदी फिल्म थी।

कुणाल नायर- 2015 के तीसरे सबेस महंगे सितारे थे

8 of 11
- फोटो : getty images
जिन लोगों ने चर्चित अंग्रेजी सीरियल सिटकॉम बिग बैंग थ्योरी देखा है वो कुणाल नायर को बखूबी पहचानते होंगे। सीरीज में तो वे अंग्रेजी भी हिंदी स्टाइल में ही बोलते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक कुणाल 2015 में दुनिया के तीसरे सबसे महंगे टीवी ऐक्टर थे। कुणाल का जन्म लंदन में रहने वाले पंजाबी परिवार में हुआ लेकिन वे पले-बढ़े दिल्ली में।

अर्चना पंजाबी- एमी अवार्ड जीत चुकी है ये सिंधी हिंदू हीरोइन

9 of 11
- फोटो : getty images
ब्रिटिश ऐक्ट्रेस अर्चना 'आर्ची' पंजाबी को द गुड वाइफ फिल्म में कालिंदा शर्मा के रोल से सबसे ज्यादा पहचान मिली हुई है। इसके लिए उन्हें ऐमी अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा वे यासमिन, बेंड इट लाइक बेकहम, अ माइटी हार्ट जैसी नामी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आर्ची का जन्म लंदन में हुआ था और उनके माता-पिता सिंधी हिंदू हैं।

मौलिक पंचोली- ताज महल आकर की थी सगाई

10 of 11
- फोटो : getty images
अमेरिकन ऐक्टर मौलिक नवीन पंचोली का जन्म ओहायो में हुआ। इनका परिवार भी गुजरात से यूएस आया था। मौलिक को विटनी, 30 रॉक, वीड्स नाम की टीवी सीरीज के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। मौलिक ने 2014 में अपने गे पार्टनर से सगाई भी ताज महल में की थी। उन्हें हिंदी और गुजराती बोलनी भी आती है।
विज्ञापन

नौरीन अहमद- बखूबी बोल लेती हैं हिंदी, गुजराती, उर्दू

11 of 11
- फोटो : getty images
नौरीन अहमद जो अमेरिका में नौरीन डेवफ के नाम से जानी जाती हैं, मुस्लिम गुजराती परिवार की हैं। हॉट हीरोइनों में शुमार नौरीन का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। वो अंग्रेजी के साथ साथ बड़ी आसानी से हिंदी, गुजराती, उर्दू भी बोल लेती हैं। आजकल वे टीवी सीरीज लाइफ इन पीसेज में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें