फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider-Man No way Home Collection: 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘स्पाइडमैन’, शनिवार को फिल्म ने की बंपर कमाई

Sun, 26 Dec 2021 03:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Spider Man No Way Home Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन: नो वे होम’ 16 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इसी वजह से दर्शकों ने फिल्म की एडवांस बुकिंग तक करवा ली थी, जिस वजह से ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही अपने शानदार कलेक्शन की वजह से चर्चाओं में आ गई। वहीं, अब ‘स्पाइडर मैन’ को रिलीज हुए 10 दिन हो गए हैं और अब भी फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म का कलेक्शन दूसरे हफ्ते लगातार बढ़ता जा रहा है। खास बात ये है कि फिल्म महज 10 दिन में 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जिससे साफ है कि दर्शकों ने इस फिल्म को खुले दिल से अपनाया है। फिल्म का शनिवार का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसमें फिल्म पिछले दिनों की तरफ बंपर कमाई करती हुई नजर आई है।
विज्ञापन

2 of 5
Spider Man No Way Home Review - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ ने महज एक हफ्ते के अंदर ही खुद को 100 करोड़ के क्लब में शामिल किया था। जब फिल्म के पहले हफ्ते का टोटल कलेक्शन सामने आया, तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि फिल्म ने देशभर में 148.07 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, अब फिल्म की कमाई इसी तरह जारी है। शुक्रवार को देशभर में फिल्म ने 6.75 करोड़ का कलेक्शन किया था और अब शनिवार यानी 10वें दिन फिल्म ने 10.10 करोड़ की शानदार कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 164.92 करोड़ हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
स्पाइडरमैन: नो वे होम - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, दुनिया भर में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने शनिवार को 13.03 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। ‘स्पाइडर मैन’ की वर्ल्ड वाइड कमाई 211.43 करोड़ हो गई है, जो फिल्म के मेकर्स के लिए बहुत खुशी की बात है।

4 of 5
स्पाइडरमैन नो वे होम - फोटो : Instagram
स्पाइडर-मैन नो वे होम' में हॉलीवुड के शानदार अभिनेता टॉम हॉलैंड ने लीड रोल निभाया है। उनके साथ इस फिल्म में जेंडाया नजर आई हैं। दोनों के काम को फैंस ने खूब पसंद किया है। टॉम हॉलैंड को भारतीय दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है और इसी वजह से उनकी फिल्में भारत में काफी अच्छा कारोबार करती है। हालांकि, ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की कमाई ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म ने देश में रिलीज हुई हॉलीवुड की टॉप 10 ओपनिंग लिस्ट में सीधे दूसरे नंबर पर छलांग मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पाइडरमैन फ्रैशमैन ईयर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में अब तक जिनती हॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं, उसमें सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ का रहा है। ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन 53.10 करोड़ का कलेक्शन किया था और 'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 45 करोड़ का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें