16 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ का क्रेज हिंदी भाषी दर्शकों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही शानदार कलेक्शन की राह में अपने कदम बढ़ा लिए थे क्योंकि दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इतंजार कर रहे थे, जिस वजह से कई लोगों ने फिल्म की टिकट की एडवांस में बुकिंग करनी शुरू कर दी थी और जब फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई, तो भारी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने पहुंचे। फिल्म ने पहले ही दिन बंपर कमाई की। इसका नतीजा ये हुआ कि फिल्म ने पहले वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया था और अब दूसरे हफ्ते की शुरुआत में भी फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। दरअसल, ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ के शुक्रवार का कलेक्शन सामने आया है, जिसे देखकर साफ है कि फिल्म की कमाई अभी रुकने वाली नहीं है।