फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spider Man 4 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर-मैन 4' का दबदबा बरकरार, जानिए 'द ओडिसी' की कमाई

Tue, 11 Aug 2026 08:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' तरक्की पर है। भारत के बॉक्स ऑफिस पर इसने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। जानिए 13वें दिन इसने कितने रुपये की कमाई की है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' को भारतीय दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। दूसरा हफ्ता खत्म होने से पहले इसने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। जानिए मंगलवार को इसने और 'द ओडिसी' ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन

2 of 5
स्पाइडरमैन - फोटो : अमर उजाला
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की कमाई
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने 13वें दिन यानी मंगलवार को 4.92 करोड़ रुपये कमाए हैं। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। फिल्म ने सोमवार को 7.60 करोड़ रुपये कमाए थे। 
दूसरे वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई एक बार फिर घटी है। हालांकि 13वें दिन के हिसाब से फिल्म की कमाई अच्छी है। 
फिल्म का कुल कलेक्शन 419.86 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
'स्पाइडर-मैन 4' के नाम रिकॉर्ड
  • 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ पहली ऐसी फिल्म है, जिसने भारत में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। 
  • इससे पहले भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'अवतार 2' थी। इसने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • भारत में अंग्रेजी भाषा में 'स्पाइडरमैन 4' ने 234.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • हिंदी में इसने154.01 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
  • तेलुगु में इसका कलेक्शन 16.10 करोड़ रुपये रहा है।
  • यह फिल्म कन्नड़, मलयालम और तमिल भाषाओं में भी रिलीज हुई है।

4 of 5
द ओडिसी - फोटो : एक्स
‘द ओडिसी’ की कमाई
हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ ने मंगलवार यानी 26वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.53 करोड़ रुपये कमाए हैं। 25वें दिन इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी 172.28 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं। इस फिल्म के निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओह माय डॉग रिव्यू - फोटो : साभार@imdb
कौन सी बॉलीवुड फिल्मों से है मुकाबला?
पंकज त्रिपाठी अभिनीत और अमित राय निर्देशित फिल्म 'ओह माय डॉग' भी थिएटर में मौजूद है। इस फिल्म ने पांचवें दिन 21 लाख रुपये कमाए हैं। यह मूवी, ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का मुकाबला नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें